Non-Dairy Calcium Sources: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खनिज है, जो न केवल हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, बल्कि मांसपेशियों के कार्य, तंत्रिका संचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब भी कैल्शियम की बात आती है तो सामान्यतौर पर सबसे पहले लोगों के दिमाग में दूध का विकल्प आता है।
Calcium Rich Food: दूध के अलावा इन चार चीजों में भी होता है भरपूर कैल्शियम, आज से ही डाइट में करें शामिल
अक्सर लोग शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करते हैं। बहुत कम लोगों को मालूम है कि दूध के अलावा भी कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए कुछ और विकल्प भी हैं। आइए इस लेख में उसी के बारे में जानते हैं।
चिया सीड्स
अक्सर कुछ लोग चिया सीड्स को सुपरफूड्स के नाम से जानते हैं। ये छोटे से बीज पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। इनमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा, चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन भी होते हैं, जो पाचन, हृदय और दिमाग के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना बहुत आसान है। आप इन्हें अपनी सुबह की स्मूदी, दलिया या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं, जिससे आपके शरीर को भरपूर पोषण मिल सके।
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आपको भी है बार-बार भूलने की आदत? दिमाग तेज करने के लिए डाइट में शामिल करें चार सुपरफूड्स
बादाम
बादाम केवल दिमाग के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। बादाम में कैल्शियम के साथ-साथ मैग्नीशियम भी होता है। यह मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम को बेहतर तरीके से सोखने में मदद करता है, जिससे हमारी हड्डियां और भी मजबूत बनती हैं।
ये भी पढ़ें- Slip Disc: कहीं आपको स्लिप डिस्क की शिकायत तो नहीं, जानिए लक्षण और किसे ज्यादा खतरा
तिल
तिल के छोटे-छोटे बीज कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत हैं। इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है। आप इन्हें सलाद पर छिड़ककर या तिल के लड्डू बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अंजीर
सूखे अंजीर कैल्शियम का एक बेहतरीन स्रोत हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। कैल्शियम के अलावा, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और पोटैशियम भी होता है। फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है, जबकि पोटैशियम दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आप इन्हें सीधे खा सकते हैं या अपनी सुबह की दलिया में मिलाकर एक पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर सकते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।