Best Foods For Brain Function: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, तनाव, नींद की कमी और गलत खानपान के कारण बार-बार भूलने की आदत एक आम समस्या बन गई है। यह समस्या सिर्फ अधिक उम्र के लोगों में ही नहीं, बल्कि युवाओं में भी देखने को मिल रही है। अगर आप भी छोटी-छोटी बातें भूल जाते हैं, जैसे चाबियां कहां रखी हैं या कोई महत्वपूर्ण तारीख, तो यह आपके लिए एक चेतावनी हो सकती है।
Health Tips: क्या आपको भी है बार-बार भूलने की आदत? दिमाग तेज करने के लिए डाइट में शामिल करें चार सुपरफूड्स
आजकल तनाव और खराब लाइफस्टाइल के कारण भूलने की समस्या आम हो गई है। अगर आप भी छोटी-मोटी बातें भूलने लगे हैं, तो यह आपके लिए एक चेतावनी हो सकती है। आइए इस लेख में ऐसी चार चीजों के बारे में जानते हैं जिसका सेवन करके आप अपने दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रख सकते हैं।
अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग की कोशिकाओं के निर्माण और कार्यप्रणाली के लिए बहुत जरूरी होता है। यह याददाश्त को सुधारता है और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- Slip Disc: कहीं आपको स्लिप डिस्क की शिकायत तो नहीं, जानिए लक्षण और किसे ज्यादा खतरा
बादाम
बादाम को सदियों से दिमाग के लिए एक बेहतरीन सुपर फूड माना जाता रहा है। बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। विटामिन ई दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है, जिससे दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर होती है। रोज सुबह भीगे हुए बादाम खाने से याददाश्त और सीखने की क्षमता में सुधार होता है।
ये भी पढ़ें- Big Boss: नाक पर मशीन लगाकर सोते दिखे अमाल मलिक? बिग बॉस में खुला उनकी बीमारी का राज
कद्दू के बीज
कद्दू के छोटे-छोटे बीज दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर और आयरन जैसे महत्वपूर्ण खनिज होते हैं। ये सभी पोषक तत्व दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं। जिंक याददाश्त और सोचने की क्षमता को बेहतर बनाता है, जबकि मैग्नीशियम दिमाग की कोशिकाओं के बीच संचार को सुधारता है।
डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स और कैफीन होते हैं। ये दोनों ही दिमाग में रक्त के प्रवाह को बढ़ाते हैं, जिससे दिमाग अधिक सक्रिय रहता है। हालांकि, डार्क चॉकलेट का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि इसमें कैलोरी भी होती है। इन सब के साथ अपने फोकस और याददाश्त को सक्रिय रखने के लिए संतुलित आहार और रोज व्यायाम को भी प्राथमिकता दें।
स्रोत और संदर्भ
Your brain on chocolate
Foods linked to better brainpower
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।