फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Slip Disc: कहीं आपको स्लिप डिस्क की शिकायत तो नहीं, जानिए लक्षण और किसे ज्यादा खतरा

Fri, 29 Aug 2025 10:43 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 29 Aug 2025 10:43 AM IST
सार

क्या आपको अचानक पीठ से लेकर पैर में तेज दर्द महसूस होता है? चिकित्सकों के अनुसार, यह रीढ़ की डिस्क स्लिप होने का संकेत हो सकता है।
 

विज्ञापन
What Is slip disc symptoms causes treatment and precautions
स्लिप डिस्क की समस्या - फोटो : Adobe

ज्योति मौर्या



आजकल कमर दर्द और पीठ दर्द की शिकायत आम हो गई है, फिर चाहे कोई युवा हो या बुजुर्ग। कमर दर्द किसी न किसी रूप से परेशान कर ही रहा है। इस दर्द को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जो धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। यह दर्द न केवल शारीरिक असुविधा पैदा करता है, बल्कि दिनचर्या को भी प्रभावित करता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके पीछे स्लिप डिस्क जैसी गंभीर वजह भी हो सकती है।

पहले समझें

स्लिप्ड डिस्क के चिकित्सा की भाषा में ‘हर्निएटेड डिस्क’ भी कहा जाता है। यह तब होती है, जब रीढ़ की हड्डियों के बीच मौजूद कुशननुमा डिस्क अपने स्थान से खिसक जाती है। यह डिस्क एक नरम, जेली जैसी संरचना होती है, जो हड्डियों को आपस में रगड़ने से बचाती है और गतिशीलता प्रदान करती है। जब यह डिस्क फट जाती है या अपनी जगह से खिसक जाती है तो पास की नसों पर दबाव डालती है, जिस कारण तेज दर्द, सुन्नता और कमजोरी कमर से लेकर पैर तक महसूस होती है।

What Is slip disc symptoms causes treatment and precautions
स्लिप डिस्क के कारण - फोटो : Adobe Stock

क्या है वजह

डिस्क स्लिप के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ आपकी रोजमर्रा की आदतों से जुड़े हैं, जिसमें सबसे बड़ा कारण है गलत तरीके से बैठना या झुकना। इसके अलावा भारी सामान उठाना, खासकर गलत ढंग से, डिस्क पर अतिरिक्त दबाव डालता है। बढ़ती उम्र भी एक अहम वजह है, क्योंकि उम्र के साथ डिस्क का लचीलापन कम होने लगता है। मोटापा, व्यायाम की कमी और कभी-कभी अचानक लगने वाली चोट भी स्लिप डिस्क का कारण बन सकती है।

What Is slip disc symptoms causes treatment and precautions
संकेतों को पहचानें - फोटो : Freepik.com

संकेतों को पहचानें

कमर और पीठ दर्द स्लिप डिस्क से जुड़ा है या नहीं, इसके लिए सही लक्षणों को पहचानना होगा। इसमें सबसे आम लक्षण है लगातार तेज दर्द, जो कमर से शुरू होकर पैरों तक होता है। इसे सायटिका भी कहते हैं। इसके अलावा कई लोगों में सुन्नता, झनझनाहट या मांसपेशियों में कमजोरी भी महसूस हो सकती है। साथ ही बैठने, खड़े होने या चलने में तकलीफ हो और लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो फौरन डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is slip disc symptoms causes treatment and precautions
किसे ज्यादा खतरा - फोटो : Freepik.com

किसे ज्यादा खतरा

स्लिप डिस्क का खतरा उन लोगों में ज्यादा होता है, जो शारीरिक गतिविधियों को कम महत्व देते हैं या घंटों तक एक ही पोजीशन में बैठे रहते हैं, जैसे कि आईटी प्रोफेशनल्स, ड्राइवर और ऑफिस कर्मचारी। इसके अलावा भारी वजन उठाने वाले मजदूरों या एथलीट्स में भी यह समस्या देखी जाती है।

विज्ञापन
What Is slip disc symptoms causes treatment and precautions
बचाव के उपाय - फोटो : Adobe Stock

चाव के उपाय

स्लिप डिस्क से बचने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने जरूरी हैं, जिनमें सबसे पहले सही तरीके से बैठने की आदत डालें। कुर्सी पर बैठते वक्त पीठ को सीधा रखें और हर 30-40 मिनट में थोड़ा टहल लें। भारी सामान उठाते समय कमर के बजाय घुटनों पर दबाव डालें। नियमित व्यायाम, योग और स्ट्रेचिंग, रीढ़ को मजबूत करने में मदद करेंगे। अगर दर्द बना रहे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed