{"_id":"6afd4b2b163ac302250e6b09","slug":"foods-to-avoid-during-pregnancy-never-eat-these-foods-while-pregnant-2026-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्भावस्था हेल्थ टिप्स: प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, मां और बच्चे की सेहत को हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्भावस्था हेल्थ टिप्स: प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, मां और बच्चे की सेहत को हो सकता है नुकसान
Wed, 18 Nov 2026 03:06 PM IST
श्रुति गौड़
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:06 PM IST
सार
Never Eat These Foods While Pregnant: इस लेख में जानें कि प्रेग्नेंसी के दौरान किन चीजों को खाने से बचना चाहिए, कौन-से फूड्स मां और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं और हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए डाइट में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न खाएं ये चीजें
- फोटो : AI
Never Eat These Foods While Pregnant: प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का बेहद खास दौर होता है। इस दौरान मां की सेहत के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर खानपान को लेकर गर्भवती महिलाओं को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इस समय कुछ खाद्य पदार्थ संक्रमण, फूड पॉइजनिंग और बच्चे के विकास से जुड़ी परेशानियों का जोखिम बढ़ा सकते हैं।
Trending Videos
प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न खाएं ये चीजें
- फोटो : Adobe Stock
1. कच्चा या अधपका मांस खाने से बचें
प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चा या अधपका मांस खाने से बचना चाहिए। इसमें साल्मोनेला, लिस्टेरिया और टॉक्सोप्लाज्मा जैसे संक्रमण फैलाने वाले जीव मौजूद हो सकते हैं। ऐसे संक्रमण गर्भवती महिला के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए चिकन, मटन और अन्य मीट को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।
प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चा या अधपका मांस खाने से बचना चाहिए। इसमें साल्मोनेला, लिस्टेरिया और टॉक्सोप्लाज्मा जैसे संक्रमण फैलाने वाले जीव मौजूद हो सकते हैं। ऐसे संक्रमण गर्भवती महिला के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए चिकन, मटन और अन्य मीट को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।
प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न खाएं ये चीजें
- फोटो : AI
2. कच्चे या अधपके अंडे न खाएं
अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में कच्चे या अधपके अंडे खाने से बचना चाहिए। इनमें साल्मोनेला बैक्टीरिया होने का खतरा रहता है। इसलिए अंडे का सफेद और पीला हिस्सा अच्छी तरह पकने के बाद ही उसका सेवन करें।
अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत होते हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी में कच्चे या अधपके अंडे खाने से बचना चाहिए। इनमें साल्मोनेला बैक्टीरिया होने का खतरा रहता है। इसलिए अंडे का सफेद और पीला हिस्सा अच्छी तरह पकने के बाद ही उसका सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न खाएं ये चीजें
- फोटो : Amar Ujala
3. बिना पाश्चराइज किया हुआ दूध और चीज
गर्भवती महिलाओं को बिना पाश्चराइज किया हुआ दूध और उससे बने कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए। इनमें लिस्टेरिया बैक्टीरिया हो सकता है, जो गर्भावस्था में गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है। हमेशा पाश्चराइज्ड दूध और सुरक्षित तरीके से तैयार किए गए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
गर्भवती महिलाओं को बिना पाश्चराइज किया हुआ दूध और उससे बने कुछ डेयरी प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए। इनमें लिस्टेरिया बैक्टीरिया हो सकता है, जो गर्भावस्था में गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है। हमेशा पाश्चराइज्ड दूध और सुरक्षित तरीके से तैयार किए गए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें।
विज्ञापन
प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न खाएं ये चीजें
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
4. हाई मरकरी वाली मछलियां खाने से बचें
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो बच्चे के मस्तिष्क के विकास के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, कुछ मछलियों में मरकरी की मात्रा अधिक होती है। प्रेग्नेंसी में शार्क, स्वॉर्डफिश, किंग मैकेरल और बिगआई टूना जैसी हाई मरकरी वाली मछलियों से बचना चाहिए। इनका सेवन बच्चे के नर्वस सिस्टम के विकास को प्रभावित कर सकता है।