Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोते-सोते सुन्न हो जाते हैं हाथ-पैर, जानें इसके पीछे की वजह और कब हो सकती है गंभीर समस्या

Wed, 18 Nov 2026 05:17 PM IST
श्रुति गौड़ हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 18 Nov 2026 05:17 PM IST
सार

Why Do I Wake Up with Numb Hands at Night: इस लेख में जानें कि सोते समय हाथ-पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं और इसके पीछे कौन-कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं जिम्मेदार हो सकती हैं।  
 

विज्ञापन
Why Do Your Hands and Feet Go Numb While Sleeping? Causes and Symptoms
हाथ-पैर सुन्न होने पर कौन से लक्षण न करें नजरअंदाज? - फोटो : AI
Why Do I Wake Up with Numb Hands at Night: कई बार रात में सोते समय अचानक हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं या उनमें झनझनाहट महसूस होने लगती है। कुछ लोगों को ऐसा लगता है जैसे हाथ-पैर में चींटियां रेंग रही हों या किसी हिस्से में संवेदना खत्म हो गई हो। अक्सर लोग इसे सोने के गलत तरीके या शरीर पर दबाव पड़ने की सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, सोते समय हाथ-पैर सुन्न होने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। 


कभी-कभार ऐसा होना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह समस्या बार-बार होती है या लंबे समय तक बनी रहती है तो सावधान होने की जरूरत है। आइए जानते हैं सोते समय हाथ-पैर सुन्न होने के कारण, लक्षण और इससे बचाव के उपाय।

 
Trending Videos
Why Do Your Hands and Feet Go Numb While Sleeping? Causes and Symptoms
हाथ-पैर सुन्न होने पर कौन से लक्षण न करें नजरअंदाज? - फोटो : adobe stock
सोते समय हाथ-पैर सुन्न क्यों हो जाते हैं?

सोते समय हाथ-पैर सुन्न होने की समस्या को मेडिकल भाषा में Paresthesia कहा जाता है। इसमें शरीर के किसी हिस्से में झनझनाहट, चुभन, जलन या संवेदना कम होने जैसी परेशानी महसूस होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

 1. सोने का गलत तरीका

कई बार सोते समय हाथ के नीचे सिर रखकर सोने या लंबे समय तक एक ही करवट रहने से नसों पर दबाव पड़ता है। इससे हाथ या पैर में कुछ समय के लिए सुन्नपन और झनझनाहट हो सकती है। करवट बदलने और दबाव हटाने के बाद आमतौर पर राहत मिल जाती है।

 
Why Do Your Hands and Feet Go Numb While Sleeping? Causes and Symptoms
हाथ-पैर सुन्न होने पर कौन से लक्षण न करें नजरअंदाज? - फोटो : Adobe Stock
 2. विटामिन B12 की कमी

शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर नसों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इसकी वजह से हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन, कमजोरी और चलने में संतुलन की परेशानी हो सकती है। विटामिन B12 की कमी लंबे समय तक बनी रहने पर नसों को नुकसान भी पहुंच सकता है।

 3. डायबिटीज भी हो सकती है वजह

डायबिटीज के मरीजों में लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से नसें प्रभावित हो सकती हैं। इस स्थिति को डायबिटिक न्यूरोपैथी कहते हैं।

इसके प्रमुख लक्षण हैं:
  •  हाथ-पैर में झनझनाहट होना।
  • पैरों में जलन महसूस होना।
  • रात में सुन्नपन बढ़ जाना।
 पैरों में दर्द या संवेदना कम होना।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do Your Hands and Feet Go Numb While Sleeping? Causes and Symptoms
हाथ-पैर सुन्न होने पर कौन से लक्षण न करें नजरअंदाज? - फोटो : Adobe
 4. गर्दन और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या

गर्दन की नसों पर दबाव पड़ने से हाथों में सुन्नपन और झनझनाहट हो सकती है। वहीं कमर की नसों पर दबाव पड़ने से पैरों में ऐसी समस्या महसूस हो सकती है। अगर सुन्नपन के साथ गर्दन, कंधे या कमर में दर्द भी रहता है तो इसकी जांच कराना जरूरी है।

5. ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी

शरीर के किसी हिस्से में रक्त प्रवाह प्रभावित होने पर भी सुन्नपन या ठंडापन महसूस हो सकता है। हालांकि, बार-बार हाथ-पैर सुन्न होने की वजह केवल ब्लड सर्कुलेशन की कमी नहीं होती। इसके पीछे नसों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

 
विज्ञापन
Why Do Your Hands and Feet Go Numb While Sleeping? Causes and Symptoms
हाथ-पैर सुन्न होने पर कौन से लक्षण न करें नजरअंदाज? - फोटो : Adobe stock
हाथ-पैर सुन्न होने पर कौन से लक्षण न करें नजरअंदाज?

अगर आपको बार-बार हाथ-पैर सुन्न होने की समस्या होती है तो इन लक्षणों पर ध्यान दें:
  • बार-बार उंगलियों में झनझनाहट होना।
  • रात में हाथ सुन्न होने से नींद खुलना।
  • पैरों में जलन या सुई चुभने जैसा महसूस होना।
  • हाथों की पकड़ कमजोर होना।
  • चलते समय संतुलन बनाने में परेशानी।
  •  सुन्नपन के साथ मांसपेशियों में कमजोरी होना।

कब तुरंत अस्पताल जाएं?

अगर अचानक शरीर के एक तरफ हाथ-पैर सुन्न हो जाएं, कमजोरी आ जाए, चेहरा टेढ़ा हो या बोलने और देखने में परेशानी हो तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत इमरजेंसी चिकित्सा सहायता लें। लक्षण अपने आप ठीक होने का इंतजार न करें।

----------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed