{"_id":"6afd72aae9ab062eee0ea15d","slug":"does-drinking-tea-on-an-empty-stomach-cause-hair-fall-know-the-connection-between-tea-and-hair-fall-2026-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाल झड़ने के कारण: क्या सुबह की चाय बना रही है आपको गंजेपन का शिकार? जानें सच्चाई","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
बाल झड़ने के कारण: क्या सुबह की चाय बना रही है आपको गंजेपन का शिकार? जानें सच्चाई
Wed, 18 Nov 2026 04:16 PM IST
श्रुति गौड़
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 18 Nov 2026 04:16 PM IST
सार
Does Drinking Tea on an Empty Stomach Cause Hair Fall: इस लेख में जानें कि सुबह खाली पेट चाय पीने और बाल झड़ने के बीच क्या संबंध है। साथ ही जानें हेयर फॉल के अन्य कारण, जरूरी ब्लड टेस्ट और बालों को स्वस्थ रखने के लिए खानपान में कौन से बदलाव करने चाहिए।
विज्ञापन
सुबह चाय पीने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : AI
Does Drinking Tea on an Empty Stomach Cause Hair Fall: सुबह आंख खुलते ही चाय पीना ज्यादातर लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। कई लोगों को लगता है कि खाली पेट चाय पीने से दिन की शुरुआत बेहतर होती है, लेकिन आपकी यह आदत बालों के झड़ने की वजह भी बन सकती है?
Trending Videos
सुबह चाय पीने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : adobe stock
खाली पेट चाय पीने से बाल कैसे झड़ सकते हैं?
इस सवाल का जवाब समझने के लिए चाय, आयरन और बालों की जड़ों के बीच संबंध समझना जरूरी है। चाय में पॉलीफेनॉल और टैनिन जैसे तत्व होते हैं, जो भोजन में मौजूद नॉन-हीम आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के साथ बालों के सामान्य विकास के लिए भी जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति में लंबे समय तक आयरन की कमी बनी रहती है, तो बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। 2017 में प्रकाशित एक नियंत्रित अध्ययन में पाया गया कि भोजन के साथ चाय पीने से आयरन का अवशोषण प्रभावित हुआ। जबकि भोजन के एक घंटे बाद चाय पीने से यह प्रभाव कम हुआ।

- फोटो : Freepik.com
बाल झड़ने की दूसरी वजहें भी जानें
हर बार बाल झड़ने के लिए चाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं।
हर बार बाल झड़ने के लिए चाय को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इसके पीछे कई अन्य कारण हो सकते हैं।
- आयरन की कमी: शरीर में आयरन और फेरिटिन का स्तर कम होने पर बाल झड़ सकते हैं।
- थायरॉइड की समस्या: थायरॉइड हार्मोन में असंतुलन बालों के विकास को प्रभावित कर सकता है।
- तनाव: मानसिक तनाव, बीमारी या सर्जरी के बाद कुछ समय तक बाल अधिक झड़ सकते हैं।
- हार्मोनल बदलाव: गर्भावस्था, प्रसव और मेनोपॉज के दौरान बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
- प्रोटीन की कमी: बालों की संरचना मुख्य रूप से केराटिन नामक प्रोटीन से बनी होती है। पर्याप्त प्रोटीन न मिलने पर बाल कमजोर हो सकते हैं।
- जेनेटिक कारण: परिवार में गंजेपन का इतिहास होने पर भी बाल झड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह चाय पीने का सही तरीका क्या है?
- फोटो : Adobe stock
सुबह चाय पीने का सही तरीका क्या है?
अगर आपको सुबह चाय पीने की आदत है, तो इसे पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। कुछ छोटी आदतों में बदलाव करके आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।
-----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगर आपको सुबह चाय पीने की आदत है, तो इसे पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है। कुछ छोटी आदतों में बदलाव करके आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।
- सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं।
- खाली पेट चाय पीने के बजाय पहले हल्का नाश्ता करें।
- आयरन युक्त भोजन के साथ चाय न पिएं।
- भोजन और चाय के बीच कम से कम 1 घंटे का अंतर रखें। आयरन की कमी वाले लोगों के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी है।
- डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, चना, राजमा, मेवे और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
- आयरन के बेहतर अवशोषण के लिए नींबू, आंवला और अमरूद जैसे विटामिन-C युक्त फल खाएं।
- दिनभर में बहुत ज्यादा चाय पीने से बचें।