{"_id":"6afd4c4d65d10664420b82bd","slug":"does-sitting-too-long-increase-kidney-damage-risk-in-diabetics-2026-11-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घंटों टीवी देखने की आदत डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक! डॉक्टर से जानें शरीर के किस अंग पर पड़ता है प्रभाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
घंटों टीवी देखने की आदत डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक! डॉक्टर से जानें शरीर के किस अंग पर पड़ता है प्रभाव
Wed, 18 Nov 2026 02:01 PM IST
श्रुति गौड़
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:01 PM IST
सार
Can Watching Too Much TV Damage Your Kidneys: इस लेख में जानें कि टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए घंटों टीवी देखना और लगातार बैठे रहना किडनी की सेहत को कैसे प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
घंटों टीवी देखने की आदत डायबिटीज के मरीजों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
Can Watching Too Much TV Damage Your Kidneys: आजकल घंटों टीवी देखना लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है, लेकिन अगर आप टाइप 2 डायबिटीज के मरीज हैं, तो यह आदत आपकी किडनी की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। इस बारे में नई दिल्ली के वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. योगेश कुमार छाबड़ा ने जानकारी दी है।
Trending Videos
घंटों टीवी देखने की आदत डायबिटीज के मरीजों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
ज्यादा टीवी देखना डायबिटीज के मरीजों की किडनी के लिए क्यों है खतरनाक?
डायबिटीज के मरीजों के लिए लंबे समय तक बैठे रहना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। जब कोई व्यक्ति लगातार कई घंटे टीवी देखता है, तो उसकी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ सकता है।
डॉ. योगेश कुमार छाबड़ा के अनुसार, शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और अनियंत्रित ब्लड शुगर जैसी समस्याएं किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों में पहले से ही किडनी डैमेज का जोखिम रहता है। ऐसे में लंबे समय तक बैठे रहने की आदत इस जोखिम को और बढ़ा सकती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए लंबे समय तक बैठे रहना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। जब कोई व्यक्ति लगातार कई घंटे टीवी देखता है, तो उसकी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है और इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ सकता है।
डॉ. योगेश कुमार छाबड़ा के अनुसार, शारीरिक गतिविधियों की कमी, मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और अनियंत्रित ब्लड शुगर जैसी समस्याएं किडनी पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं। डायबिटीज के मरीजों में पहले से ही किडनी डैमेज का जोखिम रहता है। ऐसे में लंबे समय तक बैठे रहने की आदत इस जोखिम को और बढ़ा सकती है।
घंटों टीवी देखने की आदत डायबिटीज के मरीजों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
लगातार 3-4 घंटे टीवी देखना पड़ सकता है भारी
टीवी देखने में केवल बिताया गया समय ही नहीं, बल्कि बीच-बीच में शरीर को आराम और मूवमेंट न देना भी चिंता का विषय है। लगातार 3 से 4 घंटे तक एक ही जगह बैठे रहने से मेटाबॉलिक हेल्थ प्रभावित हो सकती है।
इसलिए डायबिटीज के मरीजों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए:

- हर 30 से 60 मिनट में अपनी जगह से उठें
- कुछ देर टहलें और हल्की स्ट्रेचिंग करें
- लगातार कई घंटे बैठकर टीवी देखने से बचें
- टीवी देखते समय अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत छोड़ें
- रोजाना की दिनचर्या में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करें
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटों टीवी देखने की आदत डायबिटीज के मरीजों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए करें एक्सरसाइज
डायबिटीज के मरीजों को अपनी शारीरिक क्षमता और डॉक्टर की सलाह के अनुसार सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि करने का लक्ष्य रखना चाहिए।
इसके लिए आप ये गतिविधियां अपना सकते हैं:
नियमित शारीरिक गतिविधियां ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती हैं।

- रोजाना वॉकिंग करें
- हल्की एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करें
- घर के छोटे-मोटे काम खुद करें
- लंबे समय तक एक जगह बैठने से बचें
- अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार एक्टिव रहें
नियमित शारीरिक गतिविधियां ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकती हैं।
विज्ञापन
घंटों टीवी देखने की आदत डायबिटीज के मरीजों के लिए कितनी खतरनाक?
- फोटो : AI
टीवी देखते समय स्नैक्स खाने की आदत भी छोड़ें
डायबिटीज के मरीज अक्सर टीवी देखते समय चिप्स, नमकीन, बिस्किट और अन्य अनहेल्दी स्नैक्स खाते रहते हैं। इन चीजों में अधिक नमक, शुगर और कैलोरी हो सकती है।इनका अधिक सेवन वजन बढ़ने, ब्लड शुगर बिगड़ने और ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह बन सकता है। इन समस्याओं का सीधा असर किडनी की सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए टीवी देखते समय अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बचें और संतुलित डाइट अपनाएं।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।