हम कई तरह के फलों का सेवन करते हैं ताकि हमारे शरीर को इनके फायदे मिल सके। ऐसा ही एक फल है केला, जो हमें सबसे ज्यादा एनर्जी देने का काम करता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन समेत कई अन्य पोषक तत्व की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए डॉक्टर भी केले का सेवन करने की सलाह देते हैं। रोजाना एक केला खाने से हमारे शरीर को रोगों से लड़ने में काफी मदद मिल सकती है। ये काफी सस्ता फल होता है और ये किसी भी मौसम में आसानी से मिल जाता है। तो चलिए आपको केले के उन फायदों के बारे में बताते हैं, जो हमें इसके सेवन से मिल सकते हैं।
रोजाना एक केला खाने से मिल सकते हैं कई लाभ, और भी हैं इसके फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग अपने वजन को कम करने के लिए नाजाने कितने उपाय करते हैं, लेकिन वो ये नहीं समझ पाते कि एक केला हमारे बढ़ते वजन को कम करने में काफी मददगार होता है। शरीर का बढ़ता वजन व मोटापा हमारी फिट बॉडी को बिगाड़ने का काम करता है। इसके अलावा मोटापा बढ़ने से हम कई रोगों से भी घिर सकते हैं। आप रोज सुबह केला खाएं और फिर गर्म पानी पी लें। ऐसा करने से आपको वजन कम करने में काफी मदद मिल सकती है और आप फिट रह सकते हैं।
दिल को स्वस्थ रखने में केला अहम रोल निभा सकता है। केले में पोटेशियम, विटामिन- सी, फाइबर और कैल्शियम की काफी अच्छी और जरूरी मात्रा पाई जाती है। इसलिए रोजाना महज एक केला खाने से हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में काफी मदद मिलती है, और ये बात तो सभी जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से दिल की अधिकतर बीमारियां हो सकती हैं। अगर आप अपने दिल को जबां और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो फिर आपको नियमित रूप से रोजाना एक केले का सेवन करना चाहिए।
कई बार हम सुबह जल्दी स्कूल, कॉलेज, दफ्तर या कहीं अन्य जगह पर जाने की वजह से नाश्ता नहीं कर पाते। ऐसे में आप नाश्ते की जगह पर एक केला खा सकते हैं, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है जो खाने से भी जल्दी पेट को भर देता है। साथ ही केले के सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी भी मिलती है। यही नहीं, केला हमारे खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम भी करता है। इसलिए एनीमिया यानी रक्ताल्पता के मरीजों को केला खाने के लिए कहा जाता है।
केले में ट्राईप्टोफान एमिनो एसिड होने की वजह से ये सेरेटेांनिन हार्मोंन पैदा करता है, जिसकी वजह से तनाव दूर होने में और मूड अच्छा होने में मदद मिलती है। केला हमारी हड्डियों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। केले में खास प्रोबॉयोटिक बैक्टीरिया होता है, जिसका काम आपके खाने से कैल्शियम को सोखना और हड्डियों को मजबूत करना होता है। केले में पोटेशियम की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कि बल्ड सर्कुलेशन यानी रक्त संचार को ठीक रखने में मदद करता है। साथ ही ये हमारे दिमाग को चुस्त और अलर्ट रखता है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।