कोविड-19 एक ऐसी बीमारी है, जिसे समझना बहुत ही मुश्किल है। इस बीमारी को दुनिया में आए एक साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी वैज्ञानिक इसके बारे में बहुत कम ही जान पाए हैं। इस बीमारी के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि कोई इससे जल्दी ठीक जाता है, तो कोई ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक बीमार रहता है, यानी ठीक होने के बाद भी उसमें लंबे समय तक कोरोना के लक्षण दिखते रहते हैं। इसे लॉन्ग कोविड कहा जाता है। यह अनुमान लगाया गया है कि चार में से एक कोरोना मरीज पोस्ट कोविड जटिलताओं का सामना कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए दुनिया के कई शहरों में विशेष पोस्ट कोविड क्लीनिक भी खुल गए हैं।
{"_id":"60006cb38ebc3e3097108087","slug":"coronavirus-necessary-measures-to-manage-long-covid-symptoms-after-recovery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना से ठीक होने के बाद लॉन्ग कोविड लक्षणों से कैसे निपटें? ये उपाय हैं बहुत जरूरी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: कोरोना से ठीक होने के बाद लॉन्ग कोविड लक्षणों से कैसे निपटें? ये उपाय हैं बहुत जरूरी
Thu, 14 Jan 2021 09:47 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लॉन्ग कोविड के लक्षण क्या हैं?
- लॉन्ग कोविड से जूझ रहे दो लोगों के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन बहुत अधिक थकान होना इसका आम लक्षण है। लॉन्ग कोविड के अन्य लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ, लगातार रहने वाला कफ, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, सुनने और देखने में तकलीफ, सूंघने की शक्ति खत्म होना और और स्वाद का चला जाना, आदि शामिल है। आइए जानते हैं लॉन्ग कोविड लक्षणों से आखिर कैसे निपटा जा सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
लॉन्ग टर्म केयर (दीर्घकालिक देखभाल) के लिए तैयार रहें
- लॉन्ग कोविड की वजह से हृदय संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। ये तब हो सकती हैं जब हृदय के वॉल्व को बड़ा नुकसान पहुंचता है या खून के थक्के सालों से बने हुए हैं। इसलिए, लंबे समय तक देखभाल और रोकथाम की रणनीति को अपनाने की आवश्यकता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
अपने आप को ज्यादा थकाएं नहीं
- थकावट एक ऐसी चीज है, जिसे ध्यान में रखा जाना चाहिए। याद रखें, आपके शरीर ने एक प्रमुख संक्रमण से लड़ाई लड़ी है। तो, कोशिश करें कि अपने आप को थकाएं नहीं और ठीक होने के लिए समय दें, चाहे वो कितना भी लंबा या कितना भी कठिन क्यों न लगे। इसके अलावा अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए सभी निवारक रणनीतियों को अपनाएं और वायरस से सुरक्षित रहें। स्वच्छता की अच्छी आदतें आपके दोबारा संक्रमित होने के जोखिम को कम कर सकती हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डॉक्टर की सलाह लें
- अगर आपको लॉन्ग कोविड के लक्षण महसूस होते हैं, तो ये जरूरी है कि आप सबसे पहले डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर द्वारा बताई गईं दवाइयां समय पर लेते रहें और एहतियाती उपाय करें, जिनकी सलाह आपको दी गई है। अगर आप किसी भी प्रकार की कोमोरबिडिटी से पीड़ित हैं, तो आपको कुछ दवाओं को बदलने की जरूरत पड़ सकती है।