फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपूर का कमाल: जले कटे का निशान मिटा देगा, फोड़े-फुंसी और मुंहासों का है रामबाण इलाज

Sat, 18 Jan 2020 08:05 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 18 Jan 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
benefits of camphor in hindi camphor oil home remidies
कपूर और कपूर का तेल - फोटो : Social media

पूजा-पाठ, हवन-आरती में कपूर का प्रयोग तो अक्सर हर घरों मेंं होता है, लेकिन इसके अलावा भी कपूर कई तरह से उपयोगी है। कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाया जाता है। इस कारण यह हमारी सेहत और ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। कपूर और कपूर का तेल दोनों ही हमारे लिए बहुत काम की चीज है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में:

benefits of camphor in hindi camphor oil home remidies
camphor oil

कपूर के तेल को त्वचा पर लगाने से फोड़े-फुंसी और मुंहासे ठीक होने लगते हैं। यह चेहरे या शरीर के अन्य हिस्से के पुराने दाग-धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर देता है। वहीं, तनाव कम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। इसे माथे पर लगाने या फिर बालों में इसकी चंपी करने से तनाव कम होता है।

benefits of camphor in hindi camphor oil home remidies
hair - फोटो : pixa

बाल झड़ने और डैंड्रफ की समस्या में कपूर के तेल से मसाज करना फायदेमंद होता है। गंजेपन की समस्या में भी कपूर का तेल बालों के दोबारा उगने में मदद करता है। कपूर का तेल बालों में लगाने से बाल जल्दी बढ़ने लगते हैं, मजबूत होते हैं। इसके लिए कपूर का तेल दही में मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और आधे-एक घंटे बाद बाल धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of camphor in hindi camphor oil home remidies
camphor - फोटो : camphor

एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा कपूर का तेल डालें। इसमें पैरों केा डुबोकर बैठने से आपकी एड़ियां साफ हो जाएंगी और फटी एड़ियां भी जल्दी ठीक हो जाएंगी। पैरों में लगे इंफेक्शन या फंगस को भी यह दूर करता है। वहीं, पैरों के दर्द में भी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
benefits of camphor in hindi camphor oil home remidies
face - फोटो : pixa

आपकी त्वचा में यदि कोई जले या कटे का निशान हो तो उस हिस्से पर कपूर का तेल से निशान हल्के होते चले जाएंगे और धीरेे—धीरे गायब हो जाएंगे। त्वचा की अन्य प्रकार की समस्याओं में भी कपूर का तेल फायदेमंद होता है। यह आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed