तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों को हर कोई विशेष रूप से तंबाकू छोड़ने की सलाह देता है। लेकिन ऐसे लोगों की संख्या कम है जिन्होंने तंबाकू का सेवन करना पूरी तरह से छोड़ दिया हो। हालांकि अगर आप तंबाकू को पूरी तरह से छोड़ने का फैसला कर लेते हैं तो आपके शरीर में सकारात्मक बदलाव दिखने शुरू हो जाते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कि तंबाकू छोड़ने के बाद किस तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं।
Anti Tobacco Day 2019: तंबाकू छोड़ने पर शरीर में दिखते हैं ये बदलाव
रक्तचाप सामान्य रहता है
तंबाकू व सिगरेट छोड़ने के कुछ समय बाद ही आपका ब्लड प्रेशर और पल्स रेट दोनों ही सामान्य होने लगते हैं। जबकि जब आप तंबाकू का सेवन कर रहे होते हैं तो रक्तचाप कम और ज्यादा हो रहा होता है और लगातार तंबाकू का सेवन करने पर आप ब्लड प्रेशर के मरीज बन जाते हैं।
सिगरेट या तंबाकू छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही आपके शरीर में कार्बन मोनोऑक्साइड की दर निष्प्रभावी होती जाती है। इसके अलावा दिल संबंधित बीमारियों का भी खतरा कम होता है। अगर आप किसी चीज के लिए परेशान हो रहे होते हैं तो आपका शरीर उस वक्त डी-टॉक्सिफाई कर रहा होता है।
लॉन्ग वाक पर जा सकते हैं
तंबाकू छोड़ने के दो से तीन हफ्ते बाद फेफड़ों के काम करने की शक्ति में तीस फीसदी इजाफा होता है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और आप लंबी वॉक पर आराम से जा सकते हैं।
फेफड़ों में इंफेक्शन का खतरा कम होता है
तंबाकू छोड़ने के कुछ महीनों बाद खांसी, सांस की कमी और साइनस में आराम मिलता है। साथ ही आप ऊर्जावान महसूस करते हैं। फेफड़ों की सफाई होती है और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा तंबाकू छोड़ने पर एक साल बाद दिल संबंधित बीमारियों का खतरा धूम्रपान करने वाले दूसरे लोगों के मुकाबले दो गुना कम हो जाता है।
नोटः ज्यादा जानकारी के लिए यहां पर क्लिक करें https://treeoflife.