Diwali 2025 health tips: दिवाली का नाम सुनते ही सबसे पहले लजीज पकवानों और मिठाइयों का ख्याल आता है। खुशियों का त्योहार दिवाली में अक्सर लोग ढ़ेर सारे पकवान और मिठाइया खा लेते हैं, जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है, जिससे बाद में पछतावा भी होता है। अब अगर इन लजीज पकवानों से दूरी बना लिया जाए तो फिर दिवाली भी फीका लगने लगता है। ऐसे में बहुत से लोगों के दिमाग में सवाल आता है कि फिर क्या करना चाहिए?
Diwali 2025: बस इन चार बातों को बांध लें गांठ, त्योहारों में मिठाइयां और पकवान खाने पर भी नहीं बढ़ेगा वजन
दिवाली के त्यौहार में मिठाइयों का बड़ा महत्व होता है। यही वजह है कि कुछ लोगों के मन में दिवाली का नाम सुनते ही वजन बढ़ने से डर सताने लगता है। ऐसे में आप कुछ नियमों का पालन करके दिवाली में भी अपने वजन को कंट्रोल रख सकते हैं।
फाइबर वाली चीजें जरूर खाएं
मिठाइयां और पकवान खाने के साथ-साथ आप अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजें भी शामिल करें। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इसके लिए आप सलाद, फल, या सब्जियों का सूप पीना एक अच्छा विकल्प है। यह आपके पाचन तंत्र को भी स्वस्थ रखेगा।
ये भी पढ़ें- Health Tips: 20 की उम्र से ही अपनी खाने की थाली में शामिल करें ये चीजें, हमेशा बने रहेंगे जवान
शारीरिक गतिविधि बहुत जरूरी
त्योहारों में भले ही जिम जाना संभव न हो, लेकिन शारीरिक गतिविधि को पूरी तरह छोड़ें नहीं। सुबह उठकर घर जो हल्के वर्कआउट किए जा सकते हैं वो करें। दोस्तों या परिवार के साथ मार्निंग वॉक करें, डांस करें या बच्चों के साथ खेलें इन सभी गतिविधियों से भी कैलोरी बर्न होता। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी बेहतर रहता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: पैरों के असहनीय दर्द से हैं परेशान? डॉक्टर ने बताए इससे बचने के पांच आसान घरेलू उपाय
मिठाइयों और पकवानों को सीमित मात्रा में लें
त्योहारों पर सबसे बड़ी चुनौती मिठाइयों का अत्यधिक सेवन है। अपनी पसंदीदा मिठाइयों और पकवानों का आनंद लें, लेकिन उन्हें सीमित मात्रा में खाएं। एक-दो छोटे टुकड़े ही लें, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि एक साथ सभी मिठाइयां न खाएं, धीरे-धीरे स्वाद लेकर एक अंतराल के बाद ही खाएं। इससे आपका मन भी खुश रहेगा और शरीर पर भी बुरा असर नहीं पड़ेगा।
त्योहारों के दौरान हम अक्सर पानी पीना भूल जाते हैं। खूब पानी पीना शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह आपको हाइड्रेटेड रखेगा और मेटाबॉलिज्म को भी सुचारू बनाए रहेगा, साथ ही आपके किडनी और लीवर को भी डिटॉक्स करेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक दिनभर में 2-3 लीटर पानी जरूर पीएं। इससे आपका पाचन भी अच्छा रहेगा और आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।