दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भला कौन नहीं जानता? एक आम आदमी से खास बनने तक का उनका ये सफर काफी कठिनाईयों से भरा रहा। शायद कभी खुद केजरीवाल ने ये नहीं सोचा होगा कि वे एक दिन दिल्ली की सत्ता पर काबिज होंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की कमान संभालेंगे। लेकिन कहते हैं न कि होनी को भला कौन टाल सकता है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि केजरीवाल ने एक आम आदमी से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने में काफी कड़ी मेहनत भी की है। एक समय था जब वे नौकरी करते थे, लेकिन आज वे दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उनकी लाइफस्टाइल भी काफी बदली है। शायद आप अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल के बारे में नहीं जानते होंगे? और आप उनके जुड़ी कुछ खास बातें जरूर जानने की इच्छा रखते होंगे? तो चलिए आपको बताते हैं।
{"_id":"6156a40c8ebc3e9fbc7aa82d","slug":"cm-arvind-kejriwal-lifestyle-diet-house-and-net-worth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: अरविंद केजरीवाल को खाने में पसंद है ये खास चीज, फिल्मों का भी रखते हैं शौक","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: अरविंद केजरीवाल को खाने में पसंद है ये खास चीज, फिल्मों का भी रखते हैं शौक
Fri, 01 Oct 2021 11:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल
- फोटो : iStock
खाने में ये चीजें पसंद हैं
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को ज्यादा मसालेदार खाना पसंद नहीं हैं। साथ ही उन्हें अपने खाने में तेज मिर्च भी पसंद नहीं है। उन्हें सादा खाना खाना काफी पसंद है। केजरीवाल फलों का सेवन करते हैं और जूस पीते हैं। वहीं, उन्हें सबसे ज्यादा मूंग दाल पसंद है और जब भी वे कहीं यात्रा करते हैं तो अपने साथ भुने हुए चने और डाइजेस्टिव बिस्कुट साथ में जरूर रखते हैं।
अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल
- फोटो : Istock
खाने में मीठा नहीं खाते हैं केजरीवाल
- अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार पूरी तरह शाकाहारी है। एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बताया था कि, हम लोग शुद्ध शाकाहारी हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि, केजरीवाल को शुगर होने के कारण वे मीठे खाने या मीठी चीजों का सेवन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल
- फोटो : Twitter@ArvindKejriwal
सीएम बनने से पहले नौकरी कर चुके हैं केजरीवाल
- 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवानी में अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ। वे पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज थे, जिसके दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में आईआईटी में दाखिला पा लिया और इसके बाद उन्होंने टाटा स्टील में काम किया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल
- फोटो : पीटीआई
भारतीय राजस्व में हुए थे शामिल
- टाटा स्टील वाली अपनी नौकरी को छोड़ केजरीवाल ने साल1993 में सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके बाद वे भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए। लेकिन केजरीवाल इतने से खुश होने वाले नहीं थे, क्योंकि उनके सपने काफी बड़े थे।