फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: अरविंद केजरीवाल को खाने में पसंद है ये खास चीज, फिल्मों का भी रखते हैं शौक

Fri, 01 Oct 2021 11:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Oct 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
cm arvind kejriwal lifestyle diet house and net worth
अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल - फोटो : पीटीआई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भला कौन नहीं जानता? एक आम आदमी से खास बनने तक का उनका ये सफर काफी कठिनाईयों से भरा रहा। शायद कभी खुद केजरीवाल ने ये नहीं सोचा होगा कि वे एक दिन दिल्ली की सत्ता पर काबिज होंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की कमान संभालेंगे। लेकिन कहते हैं न कि होनी को भला कौन टाल सकता है, लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि केजरीवाल ने एक आम आदमी से मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने में काफी कड़ी मेहनत भी की है। एक समय था जब वे नौकरी करते थे, लेकिन आज वे दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उनकी लाइफस्टाइल भी काफी बदली है। शायद आप अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल के बारे में नहीं जानते होंगे? और आप उनके जुड़ी कुछ खास बातें जरूर जानने की इच्छा रखते होंगे? तो चलिए आपको बताते हैं।

cm arvind kejriwal lifestyle diet house and net worth
अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल - फोटो : iStock

खाने में ये चीजें पसंद हैं

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल को ज्यादा मसालेदार खाना पसंद नहीं हैं। साथ ही उन्हें अपने खाने में तेज मिर्च भी पसंद नहीं है। उन्हें सादा खाना खाना काफी पसंद है। केजरीवाल फलों का सेवन करते हैं और जूस पीते हैं। वहीं, उन्हें सबसे ज्यादा मूंग दाल पसंद है और जब भी वे कहीं यात्रा करते हैं तो अपने साथ भुने हुए चने और डाइजेस्टिव बिस्कुट साथ में जरूर रखते हैं।
cm arvind kejriwal lifestyle diet house and net worth
अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल - फोटो : Istock

खाने में मीठा नहीं खाते हैं केजरीवाल

  • अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार पूरी तरह शाकाहारी है। एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने बताया था कि, हम लोग शुद्ध शाकाहारी हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि, केजरीवाल को शुगर होने के कारण वे मीठे खाने या मीठी चीजों का सेवन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
cm arvind kejriwal lifestyle diet house and net worth
अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल - फोटो : Twitter@ArvindKejriwal

सीएम बनने से पहले नौकरी कर चुके हैं केजरीवाल

  • 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवानी में अरविंद केजरीवाल का जन्म हुआ। वे पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज थे, जिसके दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में आईआईटी में दाखिला पा लिया और इसके बाद उन्होंने टाटा स्टील में काम किया।
विज्ञापन
cm arvind kejriwal lifestyle diet house and net worth
अरविंद केजरीवाल की लाइफस्टाइल - फोटो : पीटीआई

भारतीय राजस्व में हुए थे शामिल

  • टाटा स्टील वाली अपनी नौकरी को छोड़ केजरीवाल ने साल1993 में सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके बाद वे भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए। लेकिन केजरीवाल इतने से खुश होने वाले नहीं थे, क्योंकि उनके सपने काफी बड़े थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed