जिंदगी में खुश रहना बहुत जरूरी है। अब तो यह वैज्ञानिक तौर पर सिद्ध हो चुका है कि खुशहाल इंसान अपनी तरफ खुशहाल जिंदगी को आकर्षित करता है। एक अच्छे मनोवैज्ञानिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। खुशहाल जिंदगी जीवन में रंग भरने का काम करती है। ऐसे में व्यक्ति हमेशा अंदर से सकारात्मक रहता है। वर्ल्ड स्माइल डे के इस मौके पर आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा फनी मैसेज और शायरी लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों के बीच शेयर करके खुद भी हंस सकते हैं और उन्हें भी हंसा सकते हैं।
World Smile Day 2021: हंसने हंसाने के इस खास मौके पर शेयर करें ये फनी मैसेज और शायरी अपने दोस्तों के बीच
आपकी पसंद हमारी चाहत बन जाए,
आपकी मुस्कान दिल की राहत बना जाए,
खुदा आपको इतना खुश कर दे,
कि आपको खुश देखना हमारी आदत बन जाए।
कभी अकेले में मुस्कुरा कर देखना,
दिल पर लगे पहरे हटा कर देखना,
दोस्त जिन्दगी तेरी हसीन हो जायेगी,
खुद पर कुछ लम्हें लुटा कर देखना.
आपकी एक मुस्कान इतिहास को नही बदल सकती,
पर आपकी जिन्दगी में बहुत बदलाव ला सकती हैं।
इसलिए हमेशा मुस्कुराते रहे !
मुस्कुराओ ऐसे जैसे लगे मुस्कुराहट जिन्दगी की जरूरत है,
जब कोई आपको देखे तो कह दे जिंदगी कितनी खूबसूरत है।