फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: करवाचौथ के लिए महिलाओं ने की खरीदारी, सजे जम्मू के बाजार

Wed, 12 Oct 2022 05:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 12 Oct 2022 05:40 PM IST
सार

महिलाओं का बाजार पहुंच कर जरूरी सामान की खरीदारी करने का सिलसिला जारी है। शहर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों से भी बाजार में महिलाएं खरीदारी करने के लिए पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
Women shopping for Karva Chauth in jammu city
Jammu - फोटो : संजय कुमार

करवाचौथ पर्व आने के साथ ही जम्मू शहर के बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। मेंहदी लगाने और चूड़ियां बेचने के लिए बाहरी राज्यों से कारिगर और कारोबारी जम्मू पहुंच चुके हैं। शहर में इस बार नग वाली कांच की चूड़ियां और जयपुरी चूड़ियों की ज्यादा मांग है। इन चूड़ियों की उपलब्धता पर मनियारी भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।

Women shopping for Karva Chauth in jammu city
Jammu - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं का बाजार पहुंच कर जरूरी सामान की खरीदारी करने का सिलसिला जारी है। शहर ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों से भी बाजार में महिलाएं खरीदारी करने के लिए पहुंच रही हैं। युवतियों का उत्साह भी देखते ही बनता है। करवाचौथ का त्योहार हो और चूड़ियों की बात न हो, यह भला कैसे हो सकता है।
 
Women shopping for Karva Chauth in jammu city
Jammu - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ से पहले चूड़ियां खरीदने की उत्सुकता महिलाओं व लड़कियों में खूब देखने मिल रही है। एक दूकानदार ने बताया कि महिलाएं व लड़कियां इस समय नग वाली कांच की चूड़ियां और जयपुरी चूड़ियां सबसे ज्यादा बिक रही हैं। यह चूड़ियां इस समय महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं। ये चूड़ियां न मिलने पर महिलाएं दुकान बदलकर आगे बढ़ जाती हैं। इस समय बाजारों में रौनक होने लगी है। आने वाले दिनों में रौनक और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Women shopping for Karva Chauth in jammu city
Jammu - फोटो : अमर उजाला
इस बार 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। पति की लंबी उम्र के लिए ये व्रत रखा जाता है।
विज्ञापन
Women shopping for Karva Chauth in jammu city
Jammu - फोटो : अमर उजाला

इस दिन शाम को आसपास की सभी महिलाएं एक जगह पर इकट्ठा होकर करवा माता की पूजा करते हुए उनकी कथा सुनती हैं। उसके बाद सबको चांद के निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है और जैसे ही चांद का दीदार होता है महिलाएं व्रत तोड़ती हैं। करवा चौथ का इंतजार हर सुहागिन को होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed