फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर के पारे में जबरदस्त उछाल, घाटी में तपिश का अहसास बढ़ा

Tue, 02 Apr 2019 11:39 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 02 Apr 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
weather in jammu kashmir going hot day by day, temperature hike
जम्मू में गर्मी के चलते तवी नदी में आनंद लेता बच्चा - फोटो : निखिल मेहता
जम्मू-कश्मीर के पारे में जबरदस्त उछाल आया है। जम्मू के साथ घाटी के कई हिस्सों में तपिश का भरपूर अहसास हो रहा है। जम्मू में पारा लगातार तीस डिग्री के ऊपर चल रहा है। कश्मीर के ठंडे रहने वाले इलाकों में भी पारे में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच न्यूनतम माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। 
weather in jammu kashmir going hot day by day, temperature hike
जम्मू में गर्मी के चलते छतरी में चलते लोग - फोटो : निखिल मेहता
जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी असर दिखाया। दोपहर के तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। पारे के लगातार 30 डिग्री के ऊपर रहने से पसीने छूटने लगे हैं। पारा चढ़ने के बीच अघोषित कटौती भी परेशान करने लगी है। 

 
weather in jammu kashmir going hot day by day, temperature hike
बच्चे को आंचन में धूप से छिपाती मां - फोटो : निखिल मेहता
यहां दिन का तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री चढ़कर 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री चढ़कर 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का पारा सामान्य से 5-7 डिग्री ऊपर चल रहा है। पारा चढ़ने के साथ उमस जोर पकड़ने लगी है। हालांकि घाटी के न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी हुई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather in jammu kashmir going hot day by day, temperature hike
जम्मू में गर्मी की हुई शुरुआत - फोटो : निखिल मेहता
बढ़ते तापमान से पेय पदार्थों की बढ़ी डिमांड 
चुनावी सरगर्मी के तेज होने के साथ ही मौसम का मिजाज भी गर्माने लगा है। अप्रैल महीने के पहले दिन ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बढ़ते तापमान के साथ ही बाजारों में ठंढई, कोल्ड ड्रिंक आदि पेय पदार्थ की मांग भी बढ़ने लगी है। एक ओर जहां रेहड़ी वाले  व छोटे दुकानदारों के पास कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम, ठंडा पानी आदि की डिमांड बढ़ने लगी है, वहीं दूसरी ओर इन सामनों के होलसेल विक्रेता के काम में भी तेजी आई है। 

 
विज्ञापन
weather in jammu kashmir going hot day by day, temperature hike
जम्मू में गर्मी के चलते तवी नदी में आनंद लेते बच्चे - फोटो : निखिल मेहता
स्थान          न्यूनतम तापमान 
पहलगाम         1.0
कारगिल          2.6
लेह                 2.8
श्रीनगर            5.3
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed