{"_id":"5c448b32bdec2211b705eabe","slug":"weather-disturbed-after-rainfall-and-snowfall-in-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भूस्खलन-हिमस्खलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद जम्मू-कश्मीर में बिगड़ा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भूस्खलन-हिमस्खलन की चेतावनी
Sun, 20 Jan 2019 08:22 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में रविवार को पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट हुई है। बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है। भूस्खलन की आशंका के चलते श्रीनगर की तरफ जाने वाले वाहनों को नाशरी इलाके में रोका गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं।
snowfall
कश्मीर घाटी में बारामुला और कुपवाड़ा के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। पुंछ, राजोरी, किश्तवाड़, अनंतनाग, बांदीपोरा, बडगाम, गांदरबल और कारगिल, कुलगाम, लेह, रामबन, डोडा, उधमपुर में भी मध्य स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
snowfall
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू में दोपहर बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। संभाग के उधमपुर के पर्वतीय इलाकों पटनीटॉप, नत्थाटॉप सहित कई अन्य इलाकों बर्फबारी हुई है। पुंछ और राजोरी जिले में भी बर्फबारी हो रही है। राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड पहले ही बंद है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जम्मू में अधिकतम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : बासित जरगर
लोगों को सतर्क रहने को कहा
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने संभाग के अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, कारगिल और लेह में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। लोगों को हिमस्खलन संभावित इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है।
मंडलायुक्त कश्मीर बशीर अहमद खान ने संभाग के अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल, कारगिल और लेह में हिमस्खलन की चेतावनी दी है। लोगों को हिमस्खलन संभावित इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : बासित जरगर
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 18.9
लेह माइनस 9.2
गुलमर्ग माइनस 7.0
पहलगाम माइनस 4.4
श्रीनगर माइनस 2.0
कारगिल माइनस 18.9
लेह माइनस 9.2
गुलमर्ग माइनस 7.0
पहलगाम माइनस 4.4
श्रीनगर माइनस 2.0