घाटी में जुमे की नमाज के बाद फिर हिंसा भड़क उठी। श्रीनगर, शोपियां, कुलगाम, बांदीपोरा, अनंतनाग, पुलवामा, अवंतीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा, सोपोर और गांदरबल सहित कई स्थानों पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया।
श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों ने सीएम महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंका
उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसमें 50 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं श्रीनगर में प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
सीएम के खिलाफ नारेबाजी की
3 of 9
mahbooba mufti
- फोटो : PTI
श्रीनगर शहर सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों ने मार्च किया। त्राल में बीती रात पंचायत घर को फूंक दिया गया।
4 of 9
Voilance in Kashmir
- फोटो : PTI
पुलिस ने सार्वजनिक गाड़ियों को तोड़ने और रास्ता जाम करने पर कुल 62 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े
5 of 9
Army while Voilance in Kashmir
- फोटो : PTI
इस बीच, पुलवामा में हिंसा के दौरान पांच सितंबर को घायल हुए बासित मुख्तार नामक युवक की शुक्रवार को श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके जनाजे में शामिल लोगों ने प्रदर्शन किया। देश विरोधी नारेबाजी की।