फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वंदे भारत में सफर कर मुसाफिर हुए मुरीद, बोले- हवाई जहाज का हुआ एहसास, देखें तस्वीरें

Sun, 06 Oct 2019 06:06 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Oct 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Train reaches jammu from delhi,  it will take 8 hours to reach jammu
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

सातवें नवरात्रि पर नई दिल्ली से यात्रियों को लेकर पहली बार जम्मू पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सफर से मुसाफिर अभिभूत हो गए। शनिवार को ट्रेन दोपहर 12:38 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्रियों ने सफर को एक सुंदर और आरामदायक अनुभव बताया। जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन दो मिनट के लिए रुकी और दोपहर 12:40 बजे कटड़ा रेलवे स्टेशन की ओर रवाना हुई। जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ट्रेन को देखने और फोटो लेने वालों की होड़ दिखी।



 

Vande Bharat Train reaches jammu from delhi,  it will take 8 hours to reach jammu
वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत ट्रेन में जम्मू तक का सफर करने वाले यात्रियों ने कहा कि उन्हें लगा वे हवाई जहाज में सफर कर रहे हैं। ट्रेन में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं हैं। ट्रेन की रफ्तार के अलावा एसी, टीवी, 180 डिग्री तक घूमने वाली सीटें, जीपीएस बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, सीसीटीवी और लग्जरी वॉशरूम ने यात्रियों को खासा प्रभावित किया। यात्रियों ने कहा कि ट्रेन कम समय में लंबे सफर को आरामदायक अनुभव देकर पूरा करती है। दिल्ली से जम्मू तक का ट्रेन में एसी चेयर का किराया 1365 रुपये का है।

 

Vande Bharat Train reaches jammu from delhi,  it will take 8 hours to reach jammu
दिल्ली से कटरा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में एयरफोर्स में काम करने वाले कुलदीप अपने परिवार के साथ वंदे भारत से जम्मू पहुंचे। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली से जम्मू पहुंचने का उन्हें पता ही नहीं चला। वंदेभारत ट्रेन में जरा भी थकावट नहीं हुई। ट्रेन में हवाई जहाज जैसी सुविधा है। अन्य ट्रेनों में टॉयलट को लेकर सबसे अधिक परेशानी होती है। वंदे भारत में टॉयलट लग्जरी है। ट्रेन में अखबार और अन्य मनोरंजन के साधन भी हैं। उनका सफर यादगार रहा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vande Bharat Train reaches jammu from delhi,  it will take 8 hours to reach jammu
वंदे भारत एक्सप्रेस

जम्मू की रहने वाली श्रेया गुप्ता ने कहा कि उनका एसी चेयर टिकट था। आरामदायक सफर में मजा आया। सुबह छह बजे ट्रेन दिल्ली से चली थी। दिल्ली से जम्मू पहुंचने में पहले 12 घंटे के करीब का समय लगता था। अब कम समय में आरामदायक सफर मिला रहा है।

विज्ञापन
Vande Bharat Train reaches jammu from delhi,  it will take 8 hours to reach jammu
वंदे भारत एक्सप्रेस

उन्होंने कहा कि वॉशरूम काफी साफ और अच्छी अवस्था में है। हर कैबिन के लिए ऑटोमेटिक दरवाजे हैं। ट्रेन में अंदर बाहर शोर का पता नहीं चलता है। सफर के दौरान ट्रेन में झटके भी नहीं लगते।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed