माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।
2 of 6
vaishno devi
- फोटो : Amar Ujala
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की भैरो घाटी रोपवे परियोजना नए साल तक पूरे होने की उम्मीद है।
रोपवे परियोजना के पूरा होने के बाद भवन से भैरो घाटी की यात्रा महज कुछ मिनटों की हो जाएगी।
बता दें कि माता के भवन से भैरो घाटी की दूरी लगभग 1.5 किलोमीटर है। खड़ी चढ़ाई के कारण श्रद्धालुओं के लिए भैरो घाटी पहुंचना बेहद चुनौतिपूर्ण होता है। एक अनुमान के मुताबिक माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं में महज 30-40 प्रतिशत श्रद्धालु ही बाबा भैरो बाबा के दर्शन को आते हैं।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की 75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली रोपवे परियोजना का कार्य वर्ष 2013 में शुरू हुआ। इस परियोजना के लिए श्राइन बोर्ड ने स्विट्जरलैंड की गारावेंटा व भारत की दामोदर रोपवे कंपनी के साथ करार किया है।