फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इस वजह से बौखलाए हैं आतंकी, देखिए कश्मीर के बदलते हालात की ये तस्वीरें

Mon, 25 Nov 2019 02:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 25 Nov 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Traffic and shops opened after four days in srinagar jammu kahsmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद से ही घाटी में बने तनावपूर्ण हालात में तेजी से सुधार से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। फिर से हालात को बेपटरी करने के लिए धमकी भरे पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसके चलते कई इलाकों में दुकानें बंद भी रहीं। पोस्टर चस्पा किए जाने के मद्देनजर कई इलाकों में सुरक्षा कड़ी की गई है। वहीं सोमवार की सुबह श्रीनगर की सड़कों पर वाहनों की कतारें बता रही थीं कि घाटी के हालात तेजी से सुधर रहे हैं।

Traffic and shops opened after four days in srinagar jammu kahsmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

वहीं सोमवार को जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर की सड़कों निजी वाहनों का आवागमन बढ़ने के चलते शहर के कई हिस्सों में जाम की स्थिति रही।

Traffic and shops opened after four days in srinagar jammu kahsmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

दूसरी ओर धमकी भरे पोस्टर लगाए जाने के बाद शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) एसपी पाणि ने बताया था कि पोस्टर चिपकाने के मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic and shops opened after four days in srinagar jammu kahsmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
पुलिस को पूर्व में इन लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। इसमें से कुछ उपद्रवी युवक हैं, जबकि कुछ के आतंकी संगठनों से जुड़े होने का शक है। गिरफ्तार व्यक्तियों में सोपोर, अवंतिपोरा और श्रीनगर के चार-पांच प्रमुख मॉड्यूल के लोग शामिल हैं।

 
विज्ञापन
Traffic and shops opened after four days in srinagar jammu kahsmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

आशंका जताई जा रही थी कि बुधवार को कथित रूप से आतंकियों द्वारा लगाए गए धमकी भरे पोस्टरों के बाद शहर के कई इलाकों में लोगों की संख्या काफी कम रहेगी लेकिन सोमवार की सुबह ने इन सभी आशंकाओं को झूठा साबित कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed