{"_id":"5e0cba3f8ebc3e87d700dded","slug":"today-rain-and-snowfall-in-jammu-and-kashmir-traffic-on-srinagar-leh-highway-could-not-be-restored","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज जम्मू और कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार, श्रीनगर लेह हाईवे पर यातायात नहीं हो पाया बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जम्मू और कश्मीर में बारिश-बर्फबारी के आसार, श्रीनगर लेह हाईवे पर यातायात नहीं हो पाया बहाल
Thu, 02 Jan 2020 12:11 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल पर बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम खुला, लेकिन कड़ाके की ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। कश्मीर शीतलहर की चपेट में है। प्रदेश के सभी हिस्सों में रात्रि के तापमान में सामान्य से 3-5 डिग्री तक गिरावट जारी है। जोजीला पास पर बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। जिला पुंछ और राजोरी को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद चल रहा है।
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। लेकिन आगामी दिनों में 4-5 जनवरी और 6-7 जनवरी को दोनों संभागों के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। जम्मू में नए साल की सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही। हालांकि कुछ इलाकों में कोहरा रहा। पिछले दो हफ्ते से शहर और आसपास के इलाकों में घना कोहरा और बादल छाए रहे थे।
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
मौसम खुलने पर तापमान में सुधार आया और जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री गिरकर 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू संभाग में बनिहाल न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। जबकि भद्रवाह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.0, बटोत में माइनस 1.4 और कटड़ा में 4.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कश्मीर के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। इन इलाकों के कई जलस्थलों में पानी जम गया है। पर्वतीय इलाकों में पाइपों में पानी जमने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। लेकिन मौसम खुलने से आगामी दिनों में तापमान में सुधार होगा। कारगिल और लेह में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी की तस्वीरें
- फोटो : बासित जरगर
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 13.7
गुलमर्ग माइनस 11.0
पहलगाम माइनस 6.9
काजीकुंड माइनस 6.5
श्रीनगर माइनस 4.4
लेह माइनस 13.7
गुलमर्ग माइनस 11.0
पहलगाम माइनस 6.9
काजीकुंड माइनस 6.5
श्रीनगर माइनस 4.4
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : बासित जरगर
कोहरे के कारण एक फ्लाइट रद्द, पांच ने देरी से उड़ीं
कोहरे के कारण नए साल के पहले दिन जम्मू एयरपोर्ट आने वाली एक फ्लाइट रद्द रही, जबकि पांच ने घंटों देरी से उड़ान भरी। पिछले कुछ दिनों से कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि पिछले दो दिनों की तुलना में बुधवार को अधिकांश फ्लाइटों ने उड़ान भरी। फ्लाइटें रद्द और देरी से उड़ने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।
कोहरे के कारण नए साल के पहले दिन जम्मू एयरपोर्ट आने वाली एक फ्लाइट रद्द रही, जबकि पांच ने घंटों देरी से उड़ान भरी। पिछले कुछ दिनों से कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि पिछले दो दिनों की तुलना में बुधवार को अधिकांश फ्लाइटों ने उड़ान भरी। फ्लाइटें रद्द और देरी से उड़ने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।