फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: फिल्म के समर्थन में कश्मीरी मुस्लिम, नरसंहार के चश्मदीद ने सुनाई बर्बरता की दास्तां, ये सच झकझोर देगा

Wed, 16 Mar 2022 08:51 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 08:51 AM IST
विज्ञापन
The Kashmir Files Kashmiri writer and social activist javed beigh Muslims of Kashmir coming in support of film
नरसंहार के चश्मदीद जावेद बेग - फोटो : अमर उजाला

घाटी में कश्मीरी हिंदुओं के कत्लेआम और विस्थापन पर बनी चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर जहां सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है, वहीं कश्मीरी मुस्लिम भी इसके समर्थन में सामने आने लगे हैं। कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार के चश्मदीद रहे कश्मीरी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता जावेद बेग ने अपने ट्विटर हैंडल पर कश्मीरी हिंदु महिला गिरिजा टिक्कू की विचलित कर देने वाली तस्वीर साझा कर लिखा- मैं एक कश्मीरी मुस्लिम हूं। हमारी पंडित बहन गिरिजा टिक्कू को कश्मीरी मुस्लिम परिवारों से संबंधित आतंकियों ने जिंदा काट डाला था। आतंकियों के हाथों में पाकिस्तान की दी हुईं बंदूकें थीं। यह सब आजादी के नाम पर हुआ। यह कोई दुष्प्रचार नहीं, बल्कि हकीकत है। मैं हाथ जोड़कर पंडित बिरादरी  से उस अत्याचार के लिए माफी मांगता हूं। बेग के ट्वीट पर कई प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

The Kashmir Files Kashmiri writer and social activist javed beigh Muslims of Kashmir coming in support of film
द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग के दौरान विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सामाजिक कार्यकर्ता जावेद बेग ने बातचीत में कहा कि यह हकीकत है, जिसे छुपाया जा सकता है लेकिन झुठलाया नहीं जा सकता। बेग के अनुसार वह बडगाम के बीरवाह से हैं। वर्ष1997 में आधी रात को पंडितों के नरसंहार के वह खुद चश्मदीद रहे हैं।

The Kashmir Files Kashmiri writer and social activist javed beigh Muslims of Kashmir coming in support of film
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के साथ जो हुआ, उस पर कश्मीरी मुस्लिम समुदाय की चुप्पी डर की वजह से थी। मजहब कोई भी हो, कश्मीरी एक ही नस्ल के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files Kashmiri writer and social activist javed beigh Muslims of Kashmir coming in support of film
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram
कश्मीर के बहुसंख्यक भी कश्मीरी पंडितों को कत्लोगारत से बचाने में नाकाम रहे, यह हमें स्वीकार करना होगा।
विज्ञापन
The Kashmir Files Kashmiri writer and social activist javed beigh Muslims of Kashmir coming in support of film
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उन्होंने कहा कि माफी मांगकर कश्मीरी तहजीब के अटूट अंग पंडितों को बाइज्जत वापस घाटी में बुलाना चाहिए। इसके लिए बाकायदा मस्जिदों से एलान होने चाहिएं।

ये भी पढ़ें- द कश्मीर फाइल्स: 20 लोगों के कातिल बिट्टा कराटे की बर्बरता की कहानी, साथ ही देखें नरसंहार की तस्वीरें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed