कश्मीर में बैठे पाकिस्तानी आतंकी सर्दियों का बंदोबस्त करने में जुट गए हैं। बर्फ गिरने पर कश्मीर के कई इलाकों में रास्ते बंद हो जाते हैं।
इस वजह से आतंकी अगले चार महीनों के लिए गोला बारूद और पैसा इकट्ठा करने में जुट गए हैं। दो दिन में लगातार दो बार बैंक लूटने की घटनाओं के पीछे भी यही कारण है।
घाटी में बर्फ गिरने की वजह से मूवमेंट कम हो जाता है। इससे ओवरग्राउंड वर्कर आतंकियों को जरूरी सामान नहीं पहुंचा पाते। इस वजह से वह अपने लिए पूरे चार महीनों का सामान जुटा रहे हैं। इसमें नकदी शामिल है, खाने-पीने का सामान और गोला बारूद शामिल है।
4 of 5
snow fall
- फोटो : AMAR UJALA
दरअसल, बर्फ गिरने पर घुसपैठ के भी कई रास्ते बंद हो जाते हैं। इस वजह से उस पार से भी आतंकियों को पैसा और हथियार नहीं मिलते। एक वजह है कि आतंकियों ने घाटी में कैश लूटना शुरू कर दिया है। ताकि इन पैसों से अपना स्टाक जमा कर सकें। खुफिया एजेंसियों के पास इसके पुख्ता इनपुट पहुंचे हैं।
सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने अपने पास ड्राई फ्रूट जमा करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा गोला बारूद भी जमा करने लगे हैं। लश्कर-ए-तैइबा और जैश-ए-मोहम्मद के करीब 100 आतंकी हैं, जो घाटी के विभिन्न इलाकों में मौजूद हैं।