{"_id":"5cf02241bdec22071b38b34c","slug":"temprature-in-jammu-kashmir-hiked-summer-in-its-wild-face-in-jammu-division-vaishno-devi-temp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा तीन साल का रिकार्ड, वैष्णो देवी में भी भीषण गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा तीन साल का रिकार्ड, वैष्णो देवी में भी भीषण गर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 31 May 2019 02:11 AM IST
सार
जम्मू में 43.6, कटड़ा में 40.2 और घाटी के कई हिस्सों में तापमान 30 डिग्री के पार
कठुआ, सांबा, उधमपुर में भी एक जून तक गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तीन साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। भीषण गर्मी के बीच वीरवार को दिन का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले 30 मई 2016 को जम्मू में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। संभाग के कई अन्य जिलों में भी आसमान से आग बरस रही है।
2 of 5
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 40.2 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां देशभर से पहुंच रहे यात्री तपिश से बेहाल हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अन्य कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री चढ़कर 30 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग श्रीनगर ने एक जून तक जम्मू, कठुआ, सांबा और उधमपुर में गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की है। इस बीच बीती रात के न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस के साथ कारगिल सबसे ठंडा रहा।
3 of 5
जम्मू में वीरवार सुबह से ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। गर्म हवा चलने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। सड़कों पर दिन के समय सन्नाटा देखा जा रहा है, तो बाजारों में सन्नाटा नजर आता है। गर्मी से हर कोई परेशान है। तपिश बढ़ने से कई सड़कों पर तारकोल पिघलना शुरू हो गया है। इंसान के साथ जीव जंतुओं की हालत भी खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गर्मी से बचने के लिए लोग अपने-अपने स्तर से उपाय कर रहे हैं। नदी, नहर किनारे लोगों की भीड़ बढ़ी है। पारे में बढ़ोतरी से बिजली ढांचे पर लोड बढ़ने से अघोषित कटौती की समस्या बढ़ी है। जम्मू संभाग के कई इलाकों में दिन के साथ रात्रि में तपिश बढ़ी है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
2-3 जून को मिल सकती है राहत
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार 2-3 जून को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लेकिन इसका असर लद्दाख क्षेत्र में नहीं दिखेगा। शुक्रवार को राज्य में मौसम साफ रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।