{"_id":"5cb4d26dbdec22143c03692f","slug":"temperature-hike-in-jammu-city-too-hot-in-jammu-kashmir-rain-today-in-several-cities","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू में पारा 37 डिग्री के करीब पहुंचा, छूटे पसीने, आज कई इलाकों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में पारा 37 डिग्री के करीब पहुंचा, छूटे पसीने, आज कई इलाकों में बारिश के आसार
Tue, 16 Apr 2019 12:22 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी के चलते छतरी में चलते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में पारा नया रिकार्ड बनाने के लिए तैयार है। सोमवार को शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 36.6 डिग्री तक पहुंच गया जो इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन था। रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। राज्य के सभी हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर चल रहा है। इस बीच न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कारगिल सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। बुधवार को दोनों क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
जम्मू में गर्मी के चलते तवी नदी में आनंद लेते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में सोमवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। दोपहर तक तीखी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। पारे में बढ़ोतरी से हर किसी के पसीने छूटे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने सभी उपाय किए। तपिश का बाजार में खरीदारों की भीड़ पर भी असर दिख रहा है।
जम्मू में गर्मी की हुई शुरुआत
- फोटो : अमर उजाला
दिन के समय लोग जरूरी कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से दिन में सड़के सूनी पड़ने लगी हैं। तपिश के साथ उमस में भी बढ़ोतरी हुई है। जम्मू में रात के पारे में थोड़ी राहत बनी हुई है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी से रात्रि तापमान में भी बढ़ोतरी होना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को आंचन में धूप से छिपाती मां
- फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में सोमवार को दिन का अधिकतर तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के चलते यात्री दिन के बजाय रात में यात्रा करने को तवज्जो दे रहे हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 2.5 डिग्री चढ़कर 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
जम्मू में गर्मी के चलते तवी नदी में आनंद लेता बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
नहर में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी
जम्मू में तपिश बढ़ने के साथ कनाल नहर में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन बीतने के कारण लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए सभी उपाय किए। राहगीरों ने मुंह ढककर बचाव किया। बाजारों में अधिकांश लोगों ने चश्मे और मफलर का प्रयोग किया। इसमें मुंह के साथ हाथों को ढका गया। तपिश बढ़ने के कारण घरों से बाहर निकल रहे लोग साथ में पानी की बोतल आदि लेकर चल रहे हैं। इससे उन्हें कुछ राहत मिल रही है।
जम्मू में तपिश बढ़ने के साथ कनाल नहर में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। सोमवार को इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन बीतने के कारण लोगों ने गर्मी से बचाव के लिए सभी उपाय किए। राहगीरों ने मुंह ढककर बचाव किया। बाजारों में अधिकांश लोगों ने चश्मे और मफलर का प्रयोग किया। इसमें मुंह के साथ हाथों को ढका गया। तपिश बढ़ने के कारण घरों से बाहर निकल रहे लोग साथ में पानी की बोतल आदि लेकर चल रहे हैं। इससे उन्हें कुछ राहत मिल रही है।