{"_id":"6264bf3bfc52cd5de11f4f45","slug":"sunjwan-attack-big-revealing-fidayeen-used-to-speak-only-pashto-did-not-know-hindi-english-or-urdu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुंजवां आतंकी हमले में बड़ा खुलासा: सिर्फ पश्तो बोलते थे फिदायीन, नहीं जानते थे हिंदी-अंग्रेजी या उर्दू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंजवां आतंकी हमले में बड़ा खुलासा: सिर्फ पश्तो बोलते थे फिदायीन, नहीं जानते थे हिंदी-अंग्रेजी या उर्दू
Sun, 24 Apr 2022 08:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Apr 2022 08:38 AM IST
विज्ञापन
Sunjwan attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के सुंजवां मुठभेड़ में ढेर किए गए जैश के दोनों फिदायीन आतंकी सांबा जिले से सब्जी लदे ट्रक में सुंजवां लाए गए थे। दोनों आतंकियों के अफगानी होने का शक है। इन आतंकियों को पहले जम्मू में सुंजवां के जलालाबाद किराए के कमान में ठहराया गया और फिर यहां से टारगेट बताकर दो मोबाइल फोन और हथियार उपलब्ध करवाए गए। जांच में मिले सुबूतों के आधार पर पुलिस ने साजिश में शामिल पुलवामा के त्राल के दो भाइयों समेत चार लोगों को चिह्नित किया। इनमें से दो पकड़े गए हैं, जबकि आतंकियों को ट्रक से लाने वाले समेत दो फरार हैं। त्राल निवासी दो भाई शफीक अहमद और आसिफ अहमद नरवाल में अखरोट प्रसंस्करण कारखाने में काम करते हैं। यह इलाका सुंजवां से सटा हुआ है। सुंजवां मुठभेड़ को लेकर शनिवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कई खुलासे किए। इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों आतंकियों के अफगानी होने का शक है, वह हिंदी-अंग्रेजी या उर्दू भाषा नहीं जानते थे।
आतंकियों से मिले मोबाइल
- फोटो : अमर उजाला
सिर्फ पश्तो बोलते थे फिदायीन, नहीं जानते थे हिंदी-अंग्रेजी या उर्दू
एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि तकनीकी सुबूतों को खंगालने के बाद पकड़े गए शफीक ने पूछताछ में जो खुलासा किया है, उससे आतंकियों के अफगानी या फिर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के होने की आशंका है। शफीक ने बताया कि दोनों फिदायीन हिंदी, उर्दू या अंग्रेजी नहीं जानते थे। वे सिर्फ पश्तो में बात कर रहे थे।
एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि तकनीकी सुबूतों को खंगालने के बाद पकड़े गए शफीक ने पूछताछ में जो खुलासा किया है, उससे आतंकियों के अफगानी या फिर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के होने की आशंका है। शफीक ने बताया कि दोनों फिदायीन हिंदी, उर्दू या अंग्रेजी नहीं जानते थे। वे सिर्फ पश्तो में बात कर रहे थे।
मुठभेड़ स्थल पर पहुंची एनआईए
Sunjwan terrorist attack
- फोटो : एजेंसी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) प्रमुख व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने शनिवार को सुंजवां इलाके का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले शुक्रवार को सुंजवां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आत्मघाती हमलावर मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunjwan terrorist attack
- फोटो : एजेंसी
मुठभेड़ में सीआईएसएफ के एक अधिकारी शहीद हो गए थे, जबकि 10 अन्य जवान घायल हुए हैं। एनआईए प्रमुख को मौके पर सीआरपीएफ व सीआईएसएफ के अधिकारियों ने घटना व मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी। सीआरपीएफ 38 बटालियन के कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा ने घटनाक्रम तथा उसके बाद उठाए गए कदमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Sunjwan terrorist attack
- फोटो : संजय कुमार
उन्होंने मौके पर कहा कि एनआईए की एक टीम ने शुक्रवार शाम को मुठभेड़ स्थल का दौरा किया था और एजेंसी इस मामले की जांच अपने हाथ में ले सकती है। हालांकि, यह भी कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर है।