फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spring in Kashmir: बिखरी बादामों की खुशबू... सैलानियों के स्वागत में खिली बादामबाड़ी, ट्यूलिप भी तैयार

Thu, 14 Mar 2024 04:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 14 Mar 2024 04:34 PM IST
सार

सैलानियों के स्वागत के लिए बादामबाड़ी में फूल खिल गए हैं। एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन भी खिलने के लिए तैयार है। यहां 73 किस्मों के 17 लाख ब्लब लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Spring in Kashmir: Almond trees in partial bloom at Badamwari in Srinagar tulips garden prepare
बादाम के पेड़ - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर घाटी में अच्छा विंटर सीजन के गुजरने के बाद अब वसंत में भी अधिक से अधिक सैलानियों के आगमन की उम्मीद है, क्योंकि ट्रैवल एजेंटों को आगामी महीनों के लिए काफी बुकिंग मिल रही हैं। लंबे समय तक शुष्क सर्दियों की अवधि के बावजूद देर-सबेर हुई बर्फबारी ने कश्मीर में शीतकालीन पर्यटन को पुनर्जीवित कर दिया, क्योंकि फरवरी के लिए अधिकांश होटल और हाउसबोट पैक हुए थे।

Spring in Kashmir: Almond trees in partial bloom at Badamwari in Srinagar tulips garden prepare
Badamwari in Srinagar - फोटो : बासित जरगर

अब कश्मीर के ट्रैवल एजेंट वसंत के लिए बुकिंग में व्यस्त हैं। सैलानियों के स्वागत के लिए बादामबाड़ी में फूल खिल गए हैं। एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन भी खिलने के लिए तैयार है। यहां 73 किस्मों के 17 लाख ब्लब लगाए गए हैं।
 

Spring in Kashmir: Almond trees in partial bloom at Badamwari in Srinagar tulips garden prepare
कश्मीर मौसम - फोटो : अमर उजाला

पारंपरिक रूप से वसंत ऋतु को कश्मीर की यात्रा के लिए सबसे अच्छे समय में से एक माना जाता है, क्योंकि इस क्षेत्र की हरीभरी घाटियों में ट्यूलिप, बादाम के फूल और जीवंत जंगली फूलों के खिलने के साथ एक लुभावना परिवर्तन होता है। ट्रैवल एजेंटों ने दावा किया है कि उन्हें मार्च, अप्रैल और मई के लिए अच्छी बुकिंग मिल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Spring in Kashmir: Almond trees in partial bloom at Badamwari in Srinagar tulips garden prepare
बादामवाड़ी गार्डन श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर (टाक) के अध्यक्ष रउफ अहमद ट्रंबू ने कहा, हम आगे एक अच्छे सीजन की उम्मीद कर रहे हैं। वसंत के महीनों के लिए बड़ी संख्या में बुकिंग आ रही हैं। हम वसंत सीजन के लिए पूछताछ और बुकिंग में उल्लेखनीय वृद्धि देख रहे हैं। देश-विदेश के पर्यटक वर्ष के इस समय के दौरान कश्मीर की अद्वितीय सुंदरता का अनुभव करने के लिए उत्सुक हैं और हम उन्हें यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Spring in Kashmir: Almond trees in partial bloom at Badamwari in Srinagar tulips garden prepare
बादामवाड़ी गार्डन श्रीनगर - फोटो : बासित जरगर

आगंतुकों की संख्या में वृद्धि की प्रत्याशा में कश्मीर में ट्रैवल एजेंट विभिन्न रुचियों और प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए विशेष पैकेज तैयार करने में व्यस्त हैं। ट्रंबू ने कहा, जहां फरवरी कश्मीर पर्यटन के लिए एक अच्छा महीना रहा है, वहीं मार्च भी आशाजनक लग रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed