फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें कुछ इस तरह है घाटी का मौसम, गुलमर्ग समेत कश्मीर में कई इलाकों में बर्फबारी

Sun, 20 Oct 2019 12:25 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 20 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in gulmarg, sonmarg and several areas of kashmir valley, temperature falls in state
गुलमर्ग समेत कश्मीर के कई पर्वतीय इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। इसी तरह श्री अमरनाथ गुफा के आसपास भी बर्फबारी हुई है। जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदलने से पारे में गिरावट आई है। घाटी के कुपवाड़ा और सोनमर्ग के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को हल्की बर्फबारी हुई थी। गुरुवार की रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से ठंडक का अहसास हुआ था। पिछले 48 घंटे में जम्मू-कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बारिश हुई है। इस बीच न्यूनतम 1.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। 


 
Snowfall in gulmarg, sonmarg and several areas of kashmir valley, temperature falls in state
जम्मू में पिछले 48 घंटे में 18.8 मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि शुक्रवार को जम्मू में दिनभर बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश के साथ ठंडक ने दस्तक दी है। इससे बाजारों में खरीदारों की रौनक पर भी असर दिखा। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री गिरकर 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 
Snowfall in gulmarg, sonmarg and several areas of kashmir valley, temperature falls in state
शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से गिरकर 16.5 डिग्री तक पहुंच गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 18.0 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात से सुबह तक कई हिस्सों में बारिश हुई। यहां दिन का पारा सामान्य से 4.5 डिग्री गिरकर 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5-9 डिग्री तक गिर गया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in gulmarg, sonmarg and several areas of kashmir valley, temperature falls in state
बारिश, ओलावृष्टि से बासमती को नुकसान 
गुरुवार देर रात तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने तैयार हो रही बासमती को खासा नुकसान पहुंचाया है। इस समय मिंजर में दाना लगने की प्रक्रिया हो रही थी। लेकिन बेमौसम बारिश और तेज हवा से फसल खेत में लेट गई। अब इस फसल का दोबारा खड़ा हो पाना मुमकिन नहीं है। पैदावार पर असर पड़ने से बासमती के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, कई तैयार सब्जियों को भी नुकसान हुआ है। 

 
विज्ञापन
Snowfall in gulmarg, sonmarg and several areas of kashmir valley, temperature falls in state
स्कास्ट जम्मू के शोध निदेशक डॉ. जेपी शर्मा के अनुसार इस समय बासमती की फसल तैयार हो रही है। जम्मू संभाग में आरएस पुरा, बिश्नाह, अखनूर, हीरानगर, कठुआ आदि नहरी इलाकों में बासमती का उत्पादन किया जाता है। इस मौसम में बासमती में दाने लगने की प्रक्रिया शुरू होती है, इसके लिए फसल खड़ी रहती है। इसे धान की मिल्की स्टेज भी कहा जाता है। लेकिन ओलावृष्टि और तेज बारिश से मिंजर बैठ गई है, जिससे बासमती के उत्पादन पर असर पड़ेगा। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में बासमती को 30-70 फीसदी तक नुकसान हो सकता है। जम्मू संभाग में 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बासमती की फसल लगाई जाती है। इस समय तैयार सब्जियों में पालक और गोभी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed