फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर से 90 फीसदी अखरोट देश-विदेश में है पहुंचता, इस साल हो सकता है 120 करोड़ का कारोबार

Sat, 19 Oct 2019 09:18 PM IST
Pranjal Dixit अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 19 Oct 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
ninety percent of kashmiri walnut to get exported within country and abroad
अखरोट की खेती - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी से हर वर्ष देश के साथ-साथ विदेशों में अखरोट का निर्यात किया जाता है। देश में करीब 90 प्रतिशत अखरोट और गिरी कश्मीर से पहुंचती है। व्यापारियों के अनुसार हर वर्ष करीब 100 करोड़ का कारोबार होता है। इस बार फसल अच्छी होने के साथ-साथ त्योहारों के चलते 120 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। 
ninety percent of kashmiri walnut to get exported within country and abroad
अखरोट की खेती - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर से करीब 110 किलोमीटर दूर स्थित सीमावर्ती बारामुला सेक्टर का उड़ी कस्बा सीजफायर उल्लंघन के दौरान गोलीबारी की मार झेलता है और लगातार सुर्खियों में रहता है। मुख्य बात यह है कि इस क्षेत्र का देश और विदेश के लिए अखरोट और गिरी में 60 प्रतिशत योगदान है। हर वर्ष 100 मीट्रिक टन अखरोट का कारोबार यहीं से होता है। इसकी मांग भी बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए किसान भी उत्पादन को बढ़ा रहे हैं। बता दें कि उड़ी के लगामा इलाके में अखरोट की सबसे बड़ी मंडी है। जहां उड़ी के अलावा सारे कश्मीर का अखरोट पहुंचता है। इतना ही नहीं देश में बिकने वाले या निर्यात होने वाले अखरोट और गिरी का 90 प्रतिशत हिस्सा कश्मीर से जाता है।

 
ninety percent of kashmiri walnut to get exported within country and abroad
अखरोट की खेती - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि जब भी कभी कश्मीर की बात होती है तो सिर्फ  सेब की बात होती है, मगर कश्मीर में अखरोट छह जिलों में उगाया जाता है और इसे किसान सुरक्षित उत्पाद मानते हैं। क्योंकि इसकी सेल लाइफ  बहुत है और यह हर सीजन में इस्तेमाल होता है। यह कश्मीर के 40 प्रतिशत लोगों को रोजगार देता है और यह बहुत अच्छा कारोबार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ninety percent of kashmiri walnut to get exported within country and abroad
अखरोट की खेती - फोटो : बासित जरगर
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में दो दशक में अखरोट का 200, 6000 मीट्रिक टन से अधिक अखरोट का उत्पादन किया गया है और राज्य में इसकी मांग तेजी से बढ़ती देखी गई है। कश्मीरी अखरोट गिरी दुनिया में सबसे अच्छी मानी जाती है। व्यापारियों के अनुसार थोक बाजार में अखरोट की गिरी की मांग इस वर्ष 35 प्रतिशत बढ़ गई है। इस मांग को देखते हुए राज्य हॉटीकल्चर विभाग बेहतर किस्म का उत्पादन करने के लिए काम कर रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी फसल और पैसा मिल सकता है, लेकिन मुश्किलें भी काफी हैं। इस ड्राई फ्रूट का मुख्य उत्पादन करने वाला उड़ी गांव नियंत्रण रेखा के करीब है। जहां गोलाबारी व्यापार को प्रभावित करती है। इसका असर अखरोट की फसल पर पड़ता है।
विज्ञापन
ninety percent of kashmiri walnut to get exported within country and abroad
अखरोट की खेती - फोटो : बासित जरगर

यहां से करीब 70 से 100 टन माल बाहर की मंडियों में जाता है। उड़ी के 20 प्रतिशत लोग इस कारोबार से जुड़े हैं। 80 प्रतिशत लोग इसका उत्पादन करते हैं। यहां की गिरी साउथ एशिया में सबसे मीठी है। त्योहारों से पूर्व इस समय अच्छी मांग है और यहां से हर किस्म का माल जा रहा है। अच्छा रेट मिलने की उम्मीद है। हमारी मांग है कि हम लोगों को एग्रीकल्चर और हॉटीकल्चर विभाग के जरिये नई तकनीक के साथ-साथ बाहर से आने वाले हाइब्रिड प्लांट मिले, ताकि हम भी विश्व के साथ कंप्टीशन की दौड़ में आ जाएं।- अयाज फारूक, व्यापारी 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed