श्रीनगर-लेह हाइवे जल्द हो फिर से खोला जाएगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरओ की टीम ने 20 मार्च तक नेशनल हाईवे 1डी के खुलने का अनुमान जताया है। इस वर्ष बर्फबारी कम हुई है जिसकी वजह से 434 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग पर यातायात को जल्द बहाल करना मुमकिन हो सकेगा।
कारगिल से मीनामार्ग तक चल रहे बर्फ हटाने के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे लदाख आटोनामस हिल डेवलपमेंट काउंसिल कारगिल के चीफ एक्जीक्यूटिव आगा सैयद अब्बास ने बताया कि पहली दफा तीन महीने बाद ही हाईवे खुलने जा रहा है।
अब्बास को बीआरओ अधिकारियों ने सड़क बहाली के कार्य की मुकम्मल जानकारी दी। प्रोजेक्ट विजयक के आफिसर इन कमांड मेजर सुमित शिंदे ने बताया बीआरओ की टीम लगातार सड़क यातायात बहाली के काम में जुटी हुई है।
बीस मार्च तक मार्ग खोलने का काम निपटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बर्फ हटाने के लिए 4 डोजर, 2 स्नो कटर लगातार लगाए गए हैं। एक डोजर और एक स्नो कटर मशीन को स्टैंड बाई पर रखा गया है।