फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम-ए-बहार से पहले महका कश्मीर, तस्वीरें

Sun, 06 Mar 2016 09:53 PM IST
Updated Sun, 06 Mar 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
Flowers blossom in Kashmir

कश्मीर की वादियों में हर मौसम का अपना अलग अहसास है। सर्दी के बाद बेसब्री से इंतजार होता है, तो वह है मौसम-ए-बहार। इसमें बर्फ की चादर उतार धरती हरियाली की चादर ओढ़ लेती है। हर तरफ रंग-बिरंगे फूल खिलखिलाते नजर आते हैं। जिधर जाओ, मन यही कहता है, थोड़ी देर और रुकते हैं। (र‌िपोर्ट-अमृतपाल ‌स‌िंह बाली)

Trending Videos

मौसम-ए-बहार से पहले महका कश्मीर, तस्वीरें

Flowers blossom in Kashmir

इस बार यह सब समय से पहले देखने को मिल रहा है। फूलों ने पंखुडि़यां खोल ली हैं। धरती ने भी हरियाली की चादर ओढ़ ली है।  घाटी में इस बार बर्फबारी ज्यादा नहीं होने से यहां मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इसका असर तापमान पर पड़ा है।

मौसम-ए-बहार से पहले महका कश्मीर, तस्वीरें

Flowers blossom in Kashmir

इसके चलते समय से पहले ही घाटी में मौसम-ए-बहार सा अहसास होने लगा है। धूप अच्छी होने से हर तरफ फूल भी खिलने शुरू हो गए हैं। श्रीनगर के रैनावाड़ी इलाके के बादामवाड़ी में बादाम के पेड़ों पर समय से पहले फूल आ गए हैं। यहां पहुंचे मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि उन्हें यह दृश्य देखकर विश्वास नहीं हो रहा था, क्योंकि ऐसा मार्च के आखिरी या फिर अप्रैल के शुरूआती दिनों में देखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम-ए-बहार से पहले महका कश्मीर, तस्वीरें

Flowers blossom in Kashmir

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार इसके पीछे जो मुख्य कारण है, वह है इस बार जनवरी और फरवरी में बर्फबारी कम होना। मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन

मौसम-ए-बहार से पहले महका कश्मीर, तस्वीरें

Flowers blossom in Kashmir

इस सबके कारण बागों में (मेवा बागों) में फूल समय से पहले खिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं, यह चिंताजनक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed