फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सियाचिन में देश की रक्षा के लिए शहीद हुए ये चार जवान, जानिए इन वीर सपूतों की पूरी कहानी

Tue, 19 Nov 2019 07:56 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 19 Nov 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
siachen glacier avalanche,details of four martyred jawans, three from punjab and one from Himachal
सियाचिन में शहीद हुए जवान - फोटो : भारतीय सेना
सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को दोपहर बाद भारी हिमस्खलन में शहीद हुए सेना की पेट्रोलिंग पार्टी के चार जवानों की शिनाख्त हो गई है। इनमें से तीन पंजाब और एक हिमाचल प्रदेश के थे। हिमस्खलन में छह लोगों की मौत हुई थी जिसमें दो पोर्टर थे। इसकी चपेट में आए दो अन्य गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। 


 
siachen glacier avalanche,details of four martyred jawans, three from punjab and one from Himachal
Martyred Veerpal Singh - फोटो : अमर उजाला
सैन्य प्रवक्ता की ओर से मंगलवार की देर शाम शहीदों के नाम जारी किए गए। इनमें पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरिया तहसील के सैडोन गांव का सिपाही डिंपल कुमार, अमृतसर जिले के अजनाला तहसील के घोनेवाल गांव का नायक मनिंदर सिंह व संगरूर जिले के मालेरकोटला तहसील के गोवारा गांव का सिपाही वीरपाल सिंह और हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अरकी तहसील के डोचि गांव का सिपाही मनीष कुमार शामिल हैं। 

 
siachen glacier avalanche,details of four martyred jawans, three from punjab and one from Himachal
Martyred Dimple Kumar - फोटो : अमर उजाला
सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को दोपहर बाद भारी हिमस्खलन में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी के आठ जवान और पोर्टर लापता हो गए थे। इनमें से छह की मौत की सेना ने देर रात पुष्टि कर दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
siachen glacier avalanche,details of four martyred jawans, three from punjab and one from Himachal
Martyred Manish Kumar - फोटो : अमर उजाला
18 हजार फुट की ऊंचाई पर जिस वक्त हिमस्खलन हुआ जवान उत्तरी ग्लेशियर में थे। पोर्टर्स समेत पेट्रोलिंग पार्टी चौकी पर बीमार एक अन्य व्यक्ति को निकालने गई थी तभी काजी और बाना पोस्ट के बीच वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए।

 
विज्ञापन
siachen glacier avalanche,details of four martyred jawans, three from punjab and one from Himachal
Martyred Maninder Singh - फोटो : अमर उजाला
हिमस्खलन के तत्काल बाद सेना की ओर से इलाके में व्यापक पैमाने पर बचाव कार्य चलाया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed