फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   shikara rally in dal lake nehru park srinagar jammu and kashmir

डल झील में तिरंगे के साथ शिकारा रैली, शहीदों को किया नमन

Sat, 13 Mar 2021 02:22 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/बारामुला Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 13 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
shikara rally in dal lake nehru park srinagar jammu and kashmir
प्रसिद्ध डल झील में तिरंगे के साथ शिकारा रैली निकाली गई - फोटो : बसित जरगर

आजादी के अमृत महोत्सव की कश्मीर घाटी में भी धूम रही। प्रसिद्ध डल झील में तिरंगे के साथ शिकारा रैली निकाली गई। नेहरू पार्क में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ही शहीद मकबूल शेरवानी की याद में कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन किया गया। 1947 में घुसपैठियों से लोहा लेने वाले शहीद मोहम्मद मकबूल शेरवानी व मोहम्मद दीन जगल को सम्मान पत्र दिया गया जो उनके करीबियों ने हासिल किया।

विज्ञापन

शिकारा रैली नेहरू पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई, जिसमें 100 से अधिक शिकारे शामिल थे। डल झील में चारों ओर तिरंगे लहरा रहे थे। रैली के दौरान डल झील किनारे पर्यटकों की भीड़ लगी रही, जो इस खूबसूरत नजारे को न केवल कैमरे में कैद कर रहे थे बल्कि सेल्फी भी ले रहे थे। इससे पहले उप राज्यपाल के सलाहकार बसीर अहमद खान ने डल झील किनारे एसकेआईसीसी के लॉन से रैली को रवाना किया। रैली में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारामुला के इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बसीर खान ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद युवा पीढ़ी को शहीदों के योगदान से अवगत कराना है, ताकि राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सकारात्मक सोच को दिशा मिल सके। कार्यक्रम में मंडलायुक्त पीके पोल, डीसी भूपिंदर कुमार, डीआईजी सुलेमान चौधरी, एसएसपी अब्दुल कयूम उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed