फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः भयंकर सर्दी से झीलों का पानी बना बर्फ, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लोग परेशान

Sun, 08 Dec 2019 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 08 Dec 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
Severe winter in Jammu Kashmir and Ladakh, Jammu Kashmir weather
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में पारा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर है। कारगिल जिले के द्रास क्षेत्र में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 25.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। कारगिल में भी न्यूनतम तापमान माइनस 17.2 और लेह में माइनस 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Severe winter in Jammu Kashmir and Ladakh, Jammu Kashmir weather
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर

कारगिल में दिन का तापमान भी माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 11-12 दिसंबर को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे श्रीनगर-लेह, जम्मू-श्रीनगर हाईवे के साथ मुगल रोड पर फिर मार पड़ सकती है।
 
Severe winter in Jammu Kashmir and Ladakh, Jammu Kashmir weather
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर

घाटी में शीत लहर जारी है। श्रीनगर समेत अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री गिरकर दस डिग्री के नीचे चला गया है। कई जलाशयों में बर्फ की परत जम गई है। पर्वतीय इलाकों में पाइपों में पानी जमने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर माइनस 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Severe winter in Jammu Kashmir and Ladakh, Jammu Kashmir weather
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर

इसी तरह विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से गिरकर माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग में मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा।

विज्ञापन
Severe winter in Jammu Kashmir and Ladakh, Jammu Kashmir weather
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे वैष्णो देवी के अधिकांश यात्री दिन में पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed