{"_id":"5e198c3c8ebc3e87ff46dc26","slug":"severe-cold-in-kashmir-kashmir-is-under-the-grip-of-cold-wave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरीर जमा देने वाली ठंड और पानी बर्फ होने को है, तस्वीरों में देखें जलाशय बन गए बर्फ की चट्टान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर जमा देने वाली ठंड और पानी बर्फ होने को है, तस्वीरों में देखें जलाशय बन गए बर्फ की चट्टान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शरीर जमा देने वाली ठंड
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कश्मीर शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। लेह, पहलगाम और गुलमर्ग में शरीर को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान के माइनस 13-20 डिग्री तक चले जाने से कई जलाशयों पर बर्फ की परत जम गई है।
2 of 5
जम रहा है डल झील का पानी
- फोटो : बासित जरगर
जोजीला पास पर हुई बर्फबारी के बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं खुल पाया है। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड भी बंद है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 12-13 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। आज यानी कि शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
3 of 5
जम रहा है डल झील का पानी
- फोटो : बासित जरगर
चिल्ले कलां के बीच जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। लेकिन ठंड से ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। 40 दिनी चिल्ले कलां 31 जनवरी को खत्म होगा। जम्मू में पिछले दो दिन से मौसम साफ चल रहा है। यहां दिन के तापमान में सुधार होने के साथ 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शरीर जमा देने वाली ठंड
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर माइनस 5.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बटोत में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7, बनिहाल में माइनस 0.8 और कटड़ा में 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा। कश्मीर के अधिकतर जिलों में रात के तापमान में सामान्य से 5-8 डिग्री तक गिरावट आई है।
विज्ञापन
5 of 5
पानी बना बर्फ
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में मौसम साफ रहने के साथ दिन का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में पिछले कई दिनों से दिन का तापमान शून्य (0.0) डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है। रविवार से मौसम के दोबारा खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।