फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

27 सालों बाद कश्मीर में चला सेना का सबसे बड़ा ऑपरेशन, तस्वीरें

Fri, 05 May 2017 07:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Fri, 05 May 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
Security forces cordoned off more than 20 villages of Shopian
encounter - फोटो : PTI
आतंकियों के सफाए के लिए वीरवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में व्यापक पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाया गया। इलाके में स्थानीय और विदेशी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर 20 गांवों को घेरे में लेकर 4000 से अधिक जवानों ने घर-घर तलाशी ली। हेलीकाप्टर तथा ड्रोन की मदद ली गई। 
Security forces cordoned off more than 20 villages of Shopian
encounter - फोटो : PTI
खास बात यह रही कि सुरक्षा बलों ने गांव के लोगों को खुले में बुलाकर घर-घर सर्च आपरेशन चलाया। हालांकि, लगभग आठ घंटे तक चले आपरेशन में कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। 1990 के बाद पहली बार इतने व्यापक पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाया गया है। सर्च आपरेशन के विरोध में कई स्थानों पर सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। स्थिति बेकाबू होती देख सुरक्षा बलों ने पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। 
Security forces cordoned off more than 20 villages of Shopian
encounter - फोटो : PTI
सुरक्षा बलों की ओर से सुबह सात बजे आपरेशन शुरू किया गया। इस बात के इनपुट थे कि हाल ही में कुलगाम हमले तथा बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। तलाशी अभियान के दौरान हाल ही में वायरल हुए वीडियो को शूट करने वाले स्थान को चिह्नित करने तथा वीडियो में दिख रहे आतंकियों की शिनाख्त की भी हिदायत दी गई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Security forces cordoned off more than 20 villages of Shopian
encounter - फोटो : PTI
इनपुट के बाद सुरक्षा बलों ने केशव, नागपाल, उरपोरा, हेफ श्रीमाल, मलदेरा, लाडी, तुर्क वानगाम, आरीपोरा तथा अन्य गांवों को घेरे में लिया। आतंकियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए हेलीकाप्टर और ड्रोन से भी निगरानी की गई। अभियान में सेना की 62 आरआर, 55 आरआर, 44 आरआर, एसओजी शोपियां, इमाम साहिब और जैनपोरा तथा 14 बटालियन सीआरपीएफ की टीम लगी थी। 
विज्ञापन
Security forces cordoned off more than 20 villages of Shopian
encounter - फोटो : PTI
दक्षिणी कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकी घटनाओं की बाढ़ आ गई थी। चार दिन पहले आतंकियों ने कुलगाम में कैश वैन पर हमला कर सात लोगों की हत्या कर दी थी। इसमें पांच पुलिसकर्मी तथा दो बैंक के गार्ड थे। बैंक लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया। पुलवामा के पीडीपी जिलाध्यक्ष की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के इनपुट थे कि इलाके में काफी तादाद में आतंकी घरों में छिपे हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed