फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces celebrated Diwali in Akhnoor sector, lamps were lit with the chanting of Bharat Mata

सीमा पर दिवाली: अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने मनाई दिवाली, भारत माता के जयघोष के साथ जलाए गए दीप

Sun, 23 Oct 2022 12:10 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर
अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 23 Oct 2022 12:10 AM IST
सार

लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंका मेहरा ने बताया सभी जवानों ने एकत्रित हो कर दिवाली का त्योहार मनाया। परिवार के सदस्यों से दूर यह दिवाली सभी के लिए यादगार और सुखद अनुभव है। करीब एक सौ जवानों ने जय हिंद की लाइन बनाकर मोमबत्तियां जलाई।

विज्ञापन
Security forces celebrated Diwali in Akhnoor sector, lamps were lit with the chanting of Bharat Mata
सीमा पर दिवाली मनाते सुरक्षाबल - फोटो : संवाद

विस्तार

अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया। इससे पहले सभी ने गुरुद्वारे में सत्संग कर अरदास की गई। इसके बाद प्रसाद वितरण कर जवानों ने लंगर चखा। शाम को अधिकारियों और जवानों ने दिवाली पर आतिशबाजी कर भारत माता के जयगोष लगाए।

विज्ञापन


करीब एक सौ जवानों ने जय हिंद की लाइन बनाकर मोमबत्तियां जलाई। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रियंका मेहरा ने बताया सभी जवानों ने एकत्रित हो कर दिवाली का त्योहार मनाया। परिवार के सदस्यों से दूर यह दिवाली सभी के लिए यादगार और सुखद अनुभव है। नायब सुबेदार स्वर्ण सिंह ने बताया दिवाली के पर्व पर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है। 

विज्ञापन

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मनाई दिवाली, जवानों का बढ़ाया हौसला

जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने जवानों ने मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि जवान हमेशा ही आईबी और एलओसी पर डटे रहते हैं जिससे देश सुरक्षित रह सके।

विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इस तपस्या के कारण ही देशवासी चैन से दिवाली व अन्य त्योहार मना पाते हैं। भट्ट ने कहा कि सैनिकों के साथ दिवाली की खुशियां बांटना सच में एक गौरवशाली पल है। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। अधिकारियों के मुताबिक रक्षा राज्य मंत्री भट्ट दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं।


वह नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा संबंधी जानकारी लेने के साथ वहां का दौरा भी करेंगे। दिवाली के अवसर पर पहुंचे भट्ट जवानों के साथ ही इस बार त्योहार मनाएंगे। कोर कमांडर उन्हें सीमा पर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इससे पहले रक्षा राज्य मंत्री ने वायु सेना स्टेशन जाकर संचालन के बारे में जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed