फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ी साजिश विफल: सांबा में IB के पास मिली हथियारों की खेप और 5 लाख की नकदी, मंगलवार को हुई थी घुसपैठ

Thu, 24 Nov 2022 12:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 24 Nov 2022 12:47 PM IST
सार

सांबा में पुलिस ने बड़ी साजिश को विफल किया है। सांबा में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब छह किलोमीटर दूर छन्नी मनासा गांव में एक खेत में पुलिस को हथियारों की खेप समेत नकदी बरामद हुई है। 

विज्ञापन
samba vijaypur ied Weapons Consignment and Five Lakh Cash Recovered near ib india pakistan
सांबा: बरामद हथियार और नकदी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग के जिला सांबा में गुरुवार सुबह पुलिस ने बड़ी साजिश को विफल किया है। सांबा में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब छह किलोमीटर दूर छन्नी मनासा गांव में एक खेत में पुलिस को हथियारों की खेप समेत नकदी बरामद हुई है। आंशका जताई जा रही है कि इस खेप को ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से पहुंचाया गया है और इसे अब आगे ले जाना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इस नापाक इरादे को भंडाफोड़ कर दिया है।

samba vijaypur ied Weapons Consignment and Five Lakh Cash Recovered near ib india pakistan
खेत में मिला पैकेट - फोटो : अमर उजाला

एडिशनल एसपी सुरिंदर चौधरी ने बताया कि सूत्रों से विजयपुर के सवांखा मोड़ से कुछ दूरी पर एक खेत में एक बंद पैकेट मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जब पुलिस टीम ने पैकेट को खोला तो उसमें दो पिस्टल, एक आईईडी, चार मैग्जीन, और करीब पांच लाख रुपये की नकदी मिली। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

samba vijaypur ied Weapons Consignment and Five Lakh Cash Recovered near ib india pakistan
सांबा: खेत में मिला पैकेट - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को हुई थी दो घुसपैठ की कोशिशें
मंगलवार को इसी क्षेत्र में रामगढ़ और अरनिया सेक्टर में दो घुसपैठ की कोशिशें हुई थीं। अरनिया सेक्टर में फायरिंग में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया, जबकि रामगढ़ सेक्टर में एक अन्य को पकड़ लिया गया। पूछताछ में यह घुसपैठिया मानसिक रूप से अस्थिर पाया गया, जिसे दोपहर को पाकिस्तानी रेजरों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
samba vijaypur ied Weapons Consignment and Five Lakh Cash Recovered near ib india pakistan
Samba - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान में घुसपैठिए का शव लेने से किया इंकार
पाकिस्तान रेंजरों ने अरनिया सेक्टर में मारे गए घुसपैठिए का शव लेने से मना कर दिया। वह किसी बड़ी साजिश के मकसद से आया था। पता चला है कि वह आतंकियों के लिए रेकी करने आया था। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी रेंजरों को घुसपैठिए के सीमा तक पहुंचने की पूरी जानकारी थी। तभी घुसपैठिए के शव को लेने से मना कर दिया गया। घुसपैठिए के पास किसी तरह का पहचान पत्र भी नहीं था। सिर्फ पाकिस्तानी करंसी में 70 रुपये मिले हैं। एक के बाद एक हुई इन घटानओं से सांबा समेत पूरे बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने भी अपने सीमांत इलाकों के नाकों पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
 

करीब दो साल पहले अरनिया बॉर्डर पर ही एक घुसपैठिया मारा गया था, जिसके पास नक्शे तक मिले थे। मोबाइल फोन भी मिला था। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी रेंजरों की मदद से आतंकी संगठनों ने उक्त घुसपैठिए को रेकी के लिए भेजा था, ताकि घुसपैठ का रूट क्लीयर हो जाए, लेकिन इसके पहले ही बीएसएफ के जवानों ने इसे देख लिया।

विज्ञापन
samba vijaypur ied Weapons Consignment and Five Lakh Cash Recovered near ib india pakistan
Samba - फोटो : अमर उजाला

कई दिनों से मिल रहे इनपुट
खुफिया एजेंसियों ने बीएसएफ, सेना और पुलिस को अलर्ट किया है। एलओसी और बॉर्डर पर करीब 9 जगहों से आतंकियों की घुसपैठ की आशंका है। अमर उजाला ने इसे लेकर पहले ही खबर प्रकाशित कर दी थी। अभी भी लगातार इनपुट मिल रहे हैं कि अगले 15 से 20 दिन मेें बॉर्डर और एलओसी पर घुसपैठ की साजिश रची जा रही है। इसे लेकर बुधवार को भी सीमांत क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed