फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जमीन मारा जमीर: 25 दिन की बच्ची व सात साल का बच्चा मिनटों में हुए अनाथ, भाई ने किया दूसरे भाई-भाभी का कत्ल

Wed, 23 Nov 2022 03:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 23 Nov 2022 03:20 PM IST
सार

कठुआ के मढीन तहसील के गांव लब्दु चक में भूमि विवाद ने एक हंसते खेलते परिवार को निगल लिया। जमीन की लड़ाई इस हद तक पहुंच गई की एक दुधमुंही बच्ची और सात साल का बच्चा कुछ ही मिनटों में अनाथ हो गए।

विज्ञापन
kathua Hiranagar 25 day old girl became orphans brother killed another brother and sister in law
Kathua - फोटो : अमर उजाला

जिला कठुआ के मढीन तहसील के गांव लब्दु चक में भूमि विवाद ने एक हंसते खेलते परिवार को निगल लिया। जमीन की लड़ाई इस हद तक पहुंच गई की एक दुधमुंही बच्ची और सात साल का बच्चा कुछ ही मिनटों में अनाथ हो गए। आरोपी राजकुमार के सिर पर खून सवार था।



मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब उसका छोटा भाई खेतों में डालने के लिए खाद लाया तो आरोपी राजकुमार उसके घर पहुंचा। वहां, उसने छोटे भाई पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी राजकुमार की हैवानियत शांत नहीं हुई, और उसने भाई की पत्नी आरती को भी मार डाला। आरती ने करीब 25 दिन पहले ही एक बच्ची को जन्म दिया था। बुधवार को दोनों का आंतिम संस्कार हुआ। सात वर्षीय बेटे रुद्र ने माता-पिता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य को जिसने भी देखा, उसकी आंखे नम थी।

kathua Hiranagar 25 day old girl became orphans brother killed another brother and sister in law
Kathua Murder Case - फोटो : अमर उजाला

राजकुमार की मां कांता देवी उस समय नरेश के ही घर में थी। बड़े बेटे की हैवानियत को देखते हुए वह छोटे बेटे की मौत के बाद अपनी बहु की जान बचाने आई। वह राजकुमार के आगे गिड़गिड़ा रही थी, लेकिन राजकुमार ने उसकी एक न सुनी और आरती पर लगातार हमले करता रहा, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

kathua Hiranagar 25 day old girl became orphans brother killed another brother and sister in law
Kathua Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच राजकुमार ने अपनी मां को भी धक्का मार दिया, जिससे वह एक ओर जा गिरी और उसे भी चोट आई। वारदात को अंजाम देने के बाद राजकुमार घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस और एफएसएल की ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kathua Hiranagar 25 day old girl became orphans brother killed another brother and sister in law
Kathua Murder Case - फोटो : अमर उजाला

मां रोकती रही, पर बेटे ने एक न सुनी

कांता देवी ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में बहस होती थी। मंगलवार को वह घर में पोती को लेकर बैठी थीं। तभी बाहर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। जब वह दौड़ते हुए बाहर आईं तो देखा कि नरेश कुमार पर राजकुमार ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। इसके बाद वह बहु की ओर बढ़ने लगा। कांता ने कहा कि उन्होंने बहु को बांहों में भर लिया, और राजकुमार से बार-बार फरियाद की कि उसे छोड़ दे। लेकिन, उसने एक न सुनी और धक्का देकर उसे दूर कर दिया। इसके बाद उसने बहु को भी मार डाला। नरेश का बेटा उस समय स्कूल गया था। मां ने बिलखते हुए कहा, 'मेरा घर पूरी तरह से उजड़ गया है। पोता-पोती अनाथ हो गए हैं। पौता स्कूल से लौटेगा तो क्या कहुंगी, समझ नहीं आता अब आगे क्या होगा।'

विज्ञापन
kathua Hiranagar 25 day old girl became orphans brother killed another brother and sister in law
Kathua Murder Case - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी आरसी कोतवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मौके से जुटाए गए सुबूतों और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। अपराध के लिए इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने प्राथमिक की संख्या 232/2022 धारा 302 आईपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed