{"_id":"90803b5c3dc5dcf7f3444e418ba0be61","slug":"salman-khan-says-kashmir-more-beautiful-than-switzerland","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन नजारों को देख सलमान बोले कश्मीर स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन नजारों को देख सलमान बोले कश्मीर स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत
Tue, 19 May 2015 04:51 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
इन नजारों को देख सलमान बोले कश्मीर स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीनगर
जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है। श्रीनगर मुगल काल से ही गरमी के लिहाज से सबसे अच्छी जगह मानी जाती रही है। जिसके चलते कई मुगल बादशाहों ने इस श्रीनगर में कई बागों का निर्माण करवाया। इन बागों में सबसे प्रसिद्ध है निशात बाग।
वहीं श्रीनगर की खूबसूरती में चार चांद लगती डल झील की एक अपनी ही बात है। घरनुमा वोट (हाउसवोट) से भरी डल झील की अपनी ही एक खूबसूरती है। जल रात मे देखने और भी खूबसूरत लगती है। श्रीनगर के चिनार के पेड़ और कश्मीरी शाल और लालचौक विश्वप्रसिद्ध हैं।
इन नजारों को देख सलमान बोले कश्मीर स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत
2 of 10
पहलगाम-
पहलगाम कश्मीर के सबसे ख़ूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है। समुद्र तल से 2130 मीटर की ऊँचाई पर स्थित पहलगाम लिद्दर नदी और शेषनाग झील के मुहाने पर बसा है। मुगलों के शासनकाल के दौरान, ये केवल चरवाहों का गाँव था। हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए पहलगाम पहला पड़ाव है।
यहां के बर्फ से ढके पहाड़ो में ट्रैकिंग करने का अनोखा मजा है। दुनिया भर के ट्रैकिंग शौकीन पर्यटक गर्मियों मस्ती करने आते है। हार्स राइडिंग, पहलगाम का दूसरा एडवेंचर गेम है लोगों आपस में शर्त लगाकर घोडों की दौड़ का मजा लेते हैं। यहाँ लिद्दर नदी के दूसरी तरफ ममलेश्वर नामक शिव का एक छोटा मंदिर है। इस मंदिर का संबंध 12 शताब्दी के राजा जयसीमा के काल से है। यह मंदिर कश्मीर के सबसे प्राचीन मंदिरों में एक है।
इन नजारों को देख सलमान बोले कश्मीर स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत
3 of 10
सोनमर्ग-
समुद्र सतह से 2740 मीटर की ऊँचाई पर स्थित सोनमर्ग जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। बर्फ से आच्छादित पहाड़ों से घिरा हुआ सोनमर्ग शहर जोजी-ला दर्रे के पहले स्थित है। सोनमर्ग का शाब्दिक अर्थ है “सोने के मैदान”। इस स्थान का नाम इस तथ्य के आधार पर पड़ा कि वसंत ऋतु में यह सुंदर फूलों से ढँक जाता है जो सुनहरा दिखता है। सोनमर्ग श्रीनगर-लेह मार्ग से 87 किमी नार्थ-ईस्ट में स्थित है। सोनमर्ग भारत और चीन को जोड़ने का सिल्क रुट का मुख्यद्वार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन नजारों को देख सलमान बोले कश्मीर स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत
4 of 10
द्रास-
द्रास को लद्दाख का गेटवे माना जाता है। यह भारत के सबसे ठंडे शहरों में से एक है। कई स्रोतों के अनुसार साइबेरिया के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे सर्द मानवीय सुबह मानी जाती है। कारगिल युद्ध के बाद इस स्थान का अपना ही महत्व है। कारगिल से करीबन 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, यह जगह जहाँ 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई हुई थी। द्रास में सुरु वैली में ट्रेक्किंग कर सकते हैं जो शहर के पास ही है। इसके साथ ही पर्यटक अमरनाथ गुफा वाला ट्रेक रुट ले सकते हैं। द्रास जाने पर पर्यटक द्रास वार मेमोरिअल ज़रूर देखें जिसको उन सिपाहियों को श्रद्धांजलि देने के लिए स्थापित किया गया था, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई में अपनी जान दी।
विज्ञापन
इन नजारों को देख सलमान बोले कश्मीर स्विट्जरलैंड से ज्यादा खूबसूरत
5 of 10
कारगिल-
कारगिल में 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई हुई थी। वैसे यह स्थान मुख्य से बौद्ध पर्यटन केंद्र के रुप में प्रसिद्ध है। यहां बौद्धों के कई प्रसिद्ध मठ स्थित है। मठों के अतिरिक्त यहां कई अन्य चीजें भी घूमने लायक है।
यहां की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ट्रैकिंग का शौक रखने वालों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। अगर आप कारगिल आ रहे है तो वार मेमोरिअल ज़रूर देखें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।