फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर: यूएन चलो मार्च को देखते हुए श्रीनगर में बढ़ाई गई पाबंदियां, अलगाववादियों ने लगाए पोस्टर

Fri, 23 Aug 2019 08:50 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 23 Aug 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
restriction increase in Kashmir ahead of separatist call for protest, photos and visuals of kashmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अलगाववादियों के यूएन चलो मार्च के पोस्टर शहर में नजर आने के बाद शुक्रवार को पाबंदियां बढ़ा दी गईं। कई इलाकों में कंटीले तार बिछा दिए गए। लाल चौक तथा सोनावर जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया क्योंकि इसी रास्ते पर यूएन का दफ्तर है। 

restriction increase in Kashmir ahead of separatist call for protest, photos and visuals of kashmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। ज्ञात हो कि माहौल में सुधार होते देख प्रशासन की ओर से डाउनटाउन व कुछ अन्य इलाकों को छोड़कर ज्यादातर स्थानों से पाबंदियां हटा दी गई थीं। 

restriction increase in Kashmir ahead of separatist call for protest, photos and visuals of kashmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल तथा इंटरनेट सेवाएं 18वें दिन भी बंद रहीं। सड़कों पर सार्वजनिक यातायात नहीं चले, लेकिन निजी वाहन से लोग आते-जाते दिखे। सुबह के वक्त दुकानें खुलीं, लेकिन बाद में किसी प्रकार की हिंसा की आशंका में बंद कर दी गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
restriction increase in Kashmir ahead of separatist call for protest, photos and visuals of kashmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
शहर में अलगाववादियों के ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप (जेआरएल) की ओर से यूएन चलो मार्च के पोस्टर वीरवार को चस्पा पाए जाने के बाद सुरक्षा बल सतर्क हो गए थे। 

विज्ञापन
restriction increase in Kashmir ahead of separatist call for protest, photos and visuals of kashmir
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला
अलगाववादियों का दावा है कि अनुच्छेद 370 को खत्म करते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त किया जाना इस मुस्लिम बहुल राज्य की जनसांख्यिकी में बदलाव की कोशिश है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed