{"_id":"5c14f1dabdec22556650426e","slug":"rajasthan-deputy-cm-sachin-pilot-love-story-with-sarah-abdullah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंदन में हुआ था सचिन पायलट को सीएम की बेटी से प्यार, जाने क्यों लड़की के पिता ने किया था हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंदन में हुआ था सचिन पायलट को सीएम की बेटी से प्यार, जाने क्यों लड़की के पिता ने किया था हंगामा
Wed, 19 Dec 2018 01:26 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
sachin pilot
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है, जिसका श्रेय सचिन पायलट को भी दिया जा रहा है। वह कांग्रेस के नेतृत्व में राजस्थान में बनने जा रही सरकार में डिप्टी सीएम का पद संभालेंगे। आइए आपको बताते हैं सचिन पायलट की पढ़ाई से लेकर लवस्टोरी के बारे में...
सचिन पायलट
- फोटो : Twitter @SachinPilot
सचिन ने अपनी पढ़ाई एयरफोर्स बाल भारती स्कूल, नई दिल्ली और दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के आई.एम.टी से मार्केटिंग में डिप्लोमा लिया। आगे की पढ़ाई के लिए वह लंदन चले गए। वहां उन्होंने पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की।
sachin pilot
- फोटो : instagram
लंदन में पढ़ाई के दौरान सचिन की मुलाकात साराह अब्दुल्ला से हुई और कुछ दिनों के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। आपको बता दें सारा कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sachin pilot
- फोटो : twitter
लंदन में पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन वापस दिल्ली लौट आए। वहीं, सारा अपनी पढ़ाई के लिए लंदन में ही थीं। दोनों के बीच यह दूरी आ जाने के बाद भी दोनों का प्यार बना रहा। दोनों ई-मेल और फोन के जरिए बात किया करते थे। दोनों ने लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बताने का फैसला लिया।
विज्ञापन
sachin pilot
- फोटो : twitter
सचिन और सारा ने जब अपने परिवार वालों को बताया तो दोनों के प्यार के बीच मजहब की दीवार आ खड़ी हुई। एक तरफ सचिन हिंदू परिवार से थे, तो वहीं सारा का ताल्लुक मुस्लिम परिवार से था। सचिन के परिवार ने दोनों की शादी के लिए इनकार कर दिया। वहीं, सारा के लिए भी यह राह आसान नहीं थी। खबरों की मानें तो उनके पिता फारुख अब्दुल्ला ने उनसे इस बारे में बात करने से ही मना कर दिया था, लेकिन सारा ने हार नहीं मानी। उसने अपने पिता को मनाने के लिए सारे प्रयास किए। वह कई दिनों तक रोती रहीं, लेकिन उनके पिता नहीं माने।