फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: घाटी में बर्फबारी के बाद जनजीवन प्रभावित, जम्मू संभाग के पर्यटक स्थल गुलजार, तस्वीरें में हिमपात

Fri, 13 Jan 2023 02:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
Rain and snowfall in Jammu Kashmir, crowd of people tourist places
नत्थाटॉप में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। कश्मीर के कई इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। जम्मू संभाग में शुक्रवार सुबह से ही भारी बारिश जारी है। पर्यटन स्थल पटनीटॉप-नत्थाटॉप, गुलमर्ग, श्रीनगर , पहलगाम में हिमपात हुआ है। बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। 

Rain and snowfall in Jammu Kashmir, crowd of people tourist places

उधर, मौसम खराब होने का असर वैष्णो देवी हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ा है। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग समेत ऊपरी इलाकों में पिछले 24 घंटों से हिमपात जारी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। 

Rain and snowfall in Jammu Kashmir, crowd of people tourist places
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद

14 जनवरी से मौसम में कुछ सुधार आ सकता है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुलमर्ग में वीरवार को आठ इंच बर्फ रिकॉर्ड की गई है। मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। श्रीनगर में 2.8 मिली मीटर, काजीगुंड में 9.8 मिमी, कुपवाड़ा में 11.3 मिमी, कोकेरनाग में सात मिमी, जम्मू में 1.8 मिमी, बनिहाल में 24.5, कटरा में 1.8 और भद्रवाह में 15.2 मिली मीटर बारिश 24 घंटों के दौरान हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain and snowfall in Jammu Kashmir, crowd of people tourist places
बर्फबारी के बाद वैष्णो देवी भवन का नजारा। - फोटो : संवाद

श्रीनगर न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में 1.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में 1.7 डिग्री, कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल में 2.3 डिग्री, बटोत में 1.9 और कटरा में 9.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान है। भद्रवाह में 1.0 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। 

विज्ञापन
Rain and snowfall in Jammu Kashmir, crowd of people tourist places

वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर बर्फबारी, भक्तों के चेहरे खिले 

जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी और बारिश जारी है। इस बीच वैष्णो देवी भवन और त्रिकुटा पर्वत पर भी बर्फबारी हुई है। इससे भक्तों के चेहरे खिल गए हैं। मौसम खराब होने के बारण हेलिकॉप्टर सेवा ठप है। उधर पर्यटन स्थल नत्थाटॉप-पटनीटाप और पंचैरी में भी हिमपात हुआ है। इसका सैलानियों ने आनंद लिया।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed