फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: 'NIT के छात्रों डटे रहो, हम तुम्हारे साथ हैं'

Fri, 08 Apr 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 08 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
protest in jammu
nit srinager - फोटो : अमर उजाला
एनआईटी श्रीनगर में लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शनों का सिलसिला वीरवार दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न छात्र संगठनों के बैनर तले विद्यार्थियों ने जम्मू विश्वविद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संगठनों में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए। 
protest in jammu
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
प्रदर्शन पर उतरे छात्र-छात्राओं ने बिक्रम चौक, तवी पुल और डोगरा चौक पर रास्ता जाम किया। सचिवालय जा रहे विद्यार्थियों को तवी पुल पर रोकने पर पुलिस की प्रदर्शनकारियों से जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान करीब तीन घंटे तक विद्यार्थियों के नारे गूंजते रहे। 
protest in jammu
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
जम्मू विश्वविद्यालय में सुबह पहले छात्रों के एक दल ने विवि के बाहर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। हाथों में तिरंगे लिए प्रदर्शनकारी छात्र लाठीचार्ज के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ एनआईटी को किसी दूसरी सुरक्षित जगह शिफ्ट करने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
protest in jammu
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
इस प्रदर्शन के बाद सैकड़ों विद्यार्थियों के एक समूह ने जम्मू विश्वविद्यालय से बिक्रम चौक की ओर से रैली की शक्ल में कूच किया। बिक्रम चौक पर धरना देने के बाद विद्यार्थियों ने तवी पुल को एक तरफ से बंद कर दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन
protest in jammu
nit srinager - फोटो : Amar Ujala
तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास भी विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र यात्री वाहनों पर चढ़ने के साथ पुल पर लेट गए, लेकिन जैसे ही विद्यार्थियों ने सचिवालय की तरफ जाने की कोशिश की भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed