फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: बीफ पार्टी के विरोध में सुलग उठा जम्मू

Sat, 10 Oct 2015 07:44 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

protest in jammu over beef party

एमएलए हॉस्टल श्रीनगर में बीफ पार्टी और उधमपुर में गो हत्या की घटनाओं के विरोध में शनिवार को पैंथर्स पार्टी के अलावा विभिन्न हिंदू संगठनों के जम्मू बंद का मिलाजुला असर रहा।


PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

protest in jammu over beef party

शहर के मुख्य रघुनाथ बाजार, हरि मार्केट, गांधीनगर समेत कई बाजारों में इक्का दुक्का दुकानें ही खुलीं। व्यापारिक प्रतिष्ठान और सार्वजनिक वाहनों पर भी बंद का असर दिखा।

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

protest in jammu over beef party

पैंथर्स पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष रैली भी निकाली और कई जगह पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद पंजतीर्थी में गिरफ्तारियां भी दीं। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

protest in jammu over beef party

आल पार्टी हिंदू को-आर्डिनेशन कमेटी, हिंदू शिवसेना, जम्मू वेस्ट असेंबली मूवमेंट, क्रांति दल, डोगरा फ्रंट समेत कई हिंदू संगठनों ने भी अलग-अलग प्रदर्शन और रैलियां निकाल कर गो हत्या पर आक्रोश का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

PICS: बीफ पार्टी के व‌िरोध में सुलग उठा जम्मू

protest in jammu over beef party

पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह और प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के बाहर से रोष रैली निकाल, गुम्मट, रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी से होते हुए पंजतीर्थी तक सरकार विरोध रैली निकाली और बीफ प्रतिबंध को लागू करने की मांग की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed