फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साजिश : बॉर्डर पर तीन दिन से मंडरा रहा ड्रोन, बीएसएफ-पुलिस और खुफिया एजेंसी अलर्ट

Wed, 19 May 2021 12:12 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 19 May 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pakistani drone seen three consecutive days at Kanachak near Indo Pak international border
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

जम्मू में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास कानाचक में लगातार तीन दिन से ड्रोन मंडरा रहा है। इसे लेकर बीएसएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसी अलर्ट हो गई हैं। बीते दिनों पुलिस ने खेतों से एक ड्रोन बरामद किया। इसके अगले ही दिन एक ड्रोन फिर देखा गया, जिसे बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा। तीसरे दिन ड्रोन आसामान में काफी ऊंचाई पर दिखाई दिया।


 
सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान कोविड-19 का फायदा उठाकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में है, इसलिए बॉर्डर और एलओसी पर हर तरफ से ड्रोन के जरिए हथियार फेंकने की कोशिश की जा रही है, ताकि आतंकियों तक हथियार पहुंचाए जाएं। कोरोना कर्फ्यू में आतंकियों के पास हथियार और गोलाबारूद नहीं पहुंच पा रहा। इस वजह से आतंकी संगठन सीमा पार से लगातार ड्रोन के जरिए हथियार फेंकने की कोशश कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- मां बगलामुखी जयंती: बाधाओं से मुक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करें, पूरी होती है हर मनोकामना
 

Pakistani drone seen three consecutive days at Kanachak near Indo Pak international border
तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों का कहना है कि बीएसएफ और पुलिस ने इसे लेकर एयरफोर्स से भी बात की है, ताकि पता लगाया जा सके कि यह क्या मामला है। बीएसएफ के प्रवक्ता का कहना है कि यह सब सिविल एरिया में देखा जा रहा है। इसमें पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pakistani drone seen three consecutive days at Kanachak near Indo Pak international border
तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले रविवार को कानाचक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में व्यापक पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। सुबह पांच से आठ बजे तक पंच टाली से ललयाल के बीच लगभग 1500 मीटर के क्षेत्र में अभियान चलाया गया, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ड्रोन से हथियार या कोई अन्य सामग्री तो नहीं गिराई गई है। हालांकि, इस दौरान कुछ मिल नहीं पाया। पूरी आईबी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इससे पहले 14 मई को सांबा सेक्टर के रिगाल इलाके में ड्रोन से गिराए गए एके 47 व पिस्टल बरामद किए थे। 


यह भी पढ़ें- मौत को न्योता: कोरोना के कहर के बीच लोगों की ये लापरवाही भारी पड़ सकती है, देखिए तस्वीरें    
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani drone seen three consecutive days at Kanachak near Indo Pak international border
तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला

कानाचक के स्थानीय लोगों ने शनिवार देर रात एक पीली रोशनी देखी तो उनमें हड़कंप मच गया। इस बात की जानकारी सरपंच गंगो चक लाज्या देवी और स्थानीय निवासी लाडी शर्मा ने कानाचक पुलिस, बीएसएफ  और आर्मी को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक पीले रंग की रोशनी रात साढ़े नौ बजे के करीब पांज टाली से ललयाल की ओर जाते देखी गई।


 
विज्ञापन
Pakistani drone seen three consecutive days at Kanachak near Indo Pak international border
तलाशी अभियान - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही एसडीपीओ दोमाना कोशीन कौल, एसएचओ कानाचक पुलिस थाना विश्व प्रताप सिंह, गजनसू चौकी प्रभारी ललित शर्मा, बीएसएफ  की 12वीं बटालियन सहायक कमांडर रामपाल और आर्मी की 106वीं पैरा टीए के लेफ्टिनेंट कर्नल सुशील टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद टीम ने अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed