फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ससुराल में पुलिस वाले का खूनी खेल: प्रमोशन की खुशी में बिछा दी अपनों की इतनी लाशें, सिहर उठा जम्मू

Wed, 10 Mar 2021 03:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 10 Mar 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
Policeman killed wife mother in law and father in law in Jammu
जीएमसी के बाहर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार की रात जम्मू सिहर उठा। जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल ने ससुराल में अपनी पत्नी, सास व ससुर की सर्विस राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सतवारी थाना क्षेत्र के फ्लायं मंडाल इलाके के अलोरा गांव की है। प्रमोशन की खुशी मनाने ससुराल पहुंचे पुलिसकर्मी ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के कुछ देर बाद पुलिसकर्मी को उसके गजनसू गांव स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।



आगे की स्लाइड में जानिए पुलिस वाले ने किससे कहा- आज ससुराल में इतनी खुशी मनाई जाएगी कि सब याद रखेंगे

Policeman killed wife mother in law and father in law in Jammu
जीएमसी के बाहर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

कांस्टेबल राजेंद्र कुमार मंगलवार की रात लगभग नौ बजे अपनी ससुराल अलोरा पहुंचा। उसने वहां पहुंचकर लोगों को बताया कि उसका प्रमोशन हो गया है। पहले उसने ससुराल के लोगों को मिठाई खिलाई और खुशी जताने के लिए हवाई फायरिंग की। अचानक उसने पत्नी  सीमा देवी, सास राज कुमारी और सुसर रमेश कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। 
 

Policeman killed wife mother in law and father in law in Jammu
जीएमसी के बाहर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

तीनों गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े। उसने साले पर भी फायर किया, लेकिन वह बच निकला। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। इस बीच खून ज्यादा बहने से सास की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी और ससुर ने जीएमसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सतवारी पुलिस की एक टीम ने गजनसू से राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Policeman killed wife mother in law and father in law in Jammu
जीएमसी के बाहर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
पत्नी से कई बार कर चुका है विवाद, पिटाई भी करता था

अस्पताल में पुलिसकर्मी के खिलाफ मृतकों के परिजनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चार साल से पारिवारिक विवाद चल रहा था। महिला थाने में शिकायत के बाद पांच हजार रुपये प्रति माह वह खर्च के लिए देता था। वह पहले भी पत्नी से कई बार विवाद कर चुका है। कई बार उसने पिटाई भी की थी। 

विज्ञापन
Policeman killed wife mother in law and father in law in Jammu
जीएमसी के बाहर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना से पहले दुकान में रिश्तेदारों को भी खिलाई मिठाई

बताया जा रहा है कि कांस्टेबल राजेंद्र सिंह अलोरा में वारदात से पहले रिश्तेदारों की दुकान में गया था। यहां पर उसने हेड कांस्टेबल बनने की खुशी में उन्हें मिठाई भी खिलाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed