फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर : इसलिए पीएम मोदी ने कहा खास है 25 मार्च, बाकी बात बताएंगी ये तस्वीरें

Thu, 25 Mar 2021 01:21 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Mar 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
PM Modi appeals people to visit tulip garden srinagar jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया

श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 25 मार्च जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद खास है। आज ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा जिसमें 15 लाख ट्यूलिप के फूलों की 64 प्रजातियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। पहले अनुच्छेद 370 के हटने और कोविड के चलते लगे लॉकडाउन के बाद से पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पर्यटन विभाग पूरा प्रयास कर रहा है।

PM Modi appeals people to visit tulip garden srinagar jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर

फ्लोरिकल्चर विभाग की ओर से ट्यूलिप गार्डन में सभी कार्यों को पूरा कर लिया गया है। पिछली बार 13 लाख ट्यूलिप लगाए गए थे और इस बार यह संख्या बढ़ाकर 15 लाख की गई है। इस बार करीब 64 किस्मों के ट्यूलिप लगाए गए हैं। कुछ नई किस्म के ट्यूलिप विदेश से आयात किए गए हैं।

PM Modi appeals people to visit tulip garden srinagar jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर

पिछले वर्ष ट्यूलिप फेस्टिवल कोविड की वजह से नहीं आयोजित किया जा सका, इसलिए इस बार ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। इसमें कश्मीरी लोक संगीत के साथ-साथ युवा पीढ़ी के बैंड ग्रुप्स को भी बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi appeals people to visit tulip garden srinagar jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर

इसके अलावा पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी। कोविड को ध्यान में रखते हुए कई कदम उठाएं जाएंगे। ट्यूलिप गार्डन के एंट्री गेट पर टिकट काउंटर बढ़ाए जाएंगे ताकि भीड़ कम हो।


 
विज्ञापन
PM Modi appeals people to visit tulip garden srinagar jammu kashmir
ट्यूलिप गार्डन - फोटो : बासित जरगर
इसके अलावा गार्डन में जगह-जगह ऑटोमेटिक सैनिटाइजर्स लगाए जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed